राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों तमिलनाडु दौरे पर हैं, जहां उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. तमिलनाडु (Tamilnadu) के मूलगुमडुब्न जिले में रोडशो के बाद वह एक स्कूल में छात्र छात्राओं से बात करने पहुंचे. यहां उनसे एक छात्रा ने पुशअप्स करने की अपील की. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने उस छात्रा के साथ ही मंच पर पुशअप्स किए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वीडियो में वह पहले दोनों हाथों से और फिर एक हाथ से पुशअप्स करते नजर आए. पिछले दिनों भी राहुल गांधी की फिटनेस (Rahul Gandhi Fitness) को लेकर खासी चर्चाएं हुई थीं, जब उनके एब्स नजर आए थे.
Read Also: राहुल गांधी ने एक हाथ से मारे पुशअप्स, Video शेयर कर स्वरा भास्कर का यूं आया रिएक्शन
#WATCH: Congress leader Rahul Gandhi doing push-ups and 'Aikido' with students of St. Joseph's Matriculation Hr. Sec. School in Mulagumoodubn, Tamil Nadu pic.twitter.com/qbc8OzI1HE
— ANI (@ANI) March 1, 2021
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राहुल गांधी ने जिस छात्रा के साथ पुशअप्स चैलेंज किया, वह 10वीं की छात्रा है और उसका नाम मेरोलिन शेनिघा है. बताते चलें कि राहुल गांधी इन दिनों दक्षिण भारत के दौरे पर हैं, पुडुचेरी और केरल के बाद वह तमिलनाडु पहुंचे. छात्रों साथ संवाद से पहले नागरकोइल में राहुल ने बीजेपी को जमकर निशाने पर लिया. एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी कहा कि इतिहास ने दिखा दिया है कि तमिलनाडु में तमिल लोगों के अलावा कोई और सत्ता में नहीं आ सकता. 234 विधानसभा सीटों वाले तमिलनाडु में छह अप्रैल को चुनाव होने हैं। कांग्रेस द्रमुक नीत गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है.
गांधी ने यहां लोगों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, ये चुनाव भी यही चीज दिखाएंगे कि केवल वही व्यक्ति तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बन सकता है, तो तमिल लोगों का प्रतिनिधित्व करता है. उन्होंने कहा, पीएम मोदी के आगे झुकने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री (के पलानीस्वामी) ऐसा कभी नहीं कर पाएंगे. मुख्यमंत्री को राज्य के लोगों के आगे झुकना चाहिए. गांधी ने कहा कि आरएसएस और मोदी ‘‘तमिल भाषा और संस्कृति का अपमान'' करते हैं तथा लोगों को उन्हें यहां अपने पैर जमाने नहीं देने चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं