कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर चीन के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि हमारे जवानों को बिना हथियार के किसने भेजा और क्यों भेजा? राहुल गांधी ने ट्विटर पर जारी किए गए अपने वीडियो के जरिए प्रधानमंत्री मोदी से दो सवाल किए. पहले सवाल में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से ये स्पष्ट करने को लिए कहा कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया है या नहीं. राहुल गांधी ने सैटालाइट तस्वीरों और सेना के कुछ पूर्व अधिकारों के बयानों का हवाला देत हुए कहा कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है. राहुल गांधी ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री से कहा कि वह घबराए नहीं बिना डर के देश को सच बता दें पूरा देश आपके साथ है हम सब मिलकर चीन को बाहर खदेड़ देंगे.
ट्विटर के जरिए जारी किए गए अपने वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने लिखा, 'प्रधानमंत्री जी देश आपसे जानना चाहता है......हिदुस्तान के वीर सपूतों को मेरा नमन, पूरे देश मिलकर एक साथ, एक होकर सेना के साथ और सरकार के साथ खड़ा है. मगर एक बहुत जरूरी सवाल उठा है. कुछ दिन पहले हमारे पीएम ने कहा था कि हिंदुस्तान की एक इंच जमीन किसी ने नहीं ली है. कोई हिंदुस्तान के अंदर नहीं आया है. मगर सुनने को मिल रहा है, लोग कह रहे हैं, सैटालाइट फोटो में दिखाई दे रहा है, लद्दाख की जनता कह रही है, आर्मी रिटार्यड जनरल कह रहे है, चाइना ने हमारी जमीन छीनी है, एक जगह नहीं बल्कि तीन जगह. चाइना ने हमारी जमीन छीनी है. प्रधानमंत्री जी आपको सच बोलना ही पड़ेगा.....
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
.......देश को सच बताना ही पड़ेगा. घबराने की कोई जरूरत नहीं है, अगर आप कहेंगे कि जमीन नहीं गई है और सचमुच में जमीन गई है तो चाइना का फायदा होगा. हमें मिलकर इनसे लड़ना है, इनको उठाकर वापस फेंकना है, निकालना है. तो आपको सच बोलना पड़ेगा बिना डरे, बिना घबराए बोलिए कि हां चाइना ने जमीन ली है और हम कार्रवाई करने जा रहे हैं, पूरा देश आपके साथ खड़ा है......आखिरी सवाल हमारे जो ये शहीद है उनको बिना हथियार किसने भेजा और क्यों भेजा?'
प्रधानमंत्री जी,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 26, 2020
देश आपसे सच सुनना चाहता है।#SpeakUpForOurJawans pic.twitter.com/tY9dvsqp4N
इससे पहले आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि अगर चीन ने हमला नहीं किया है तो हमारे 20 जवानों की जान कैसे गई? बता दें कि 5 जून की रात को पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल के पास स्थित गलवान घाटी में भारत और चीन के जवानों में हिंसक झड़प हो गई थी, जिसमें 20 भारतीय जवानों ने अपनी जान गंवा दी थी. इसमें भारतीय सेना के सूत्रों के अनुसार, चीनी सेना के 43 सैनिकों के हताहत होने की खबर आई थी, वहीं एक चीनी कर्नल मारा गया था. इस घटना से दोनों देशों के बीच में तनाव बहुत बढ़ गया है, जिसे दोनों ही देश बातचीत करके सुलझाने में लगे हुए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं