कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन-भारत सैन्य गतिरोध के लिए नरेंद्र मोदी पर अपना हमला जारी रखते हुए बुधवार को लोगों से पूछा कि क्या उन्होंने कभी सुना है कि प्रधानमंत्री ने पिछले कुछ महीने में चीन का जिक्र किया है. अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे के समापन पर वायनाड के सांसद ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नहीं चाहते कि लोगों का ध्यान इस तथ्य की ओर जाए कि चीनियों ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है.
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछले कुछ महीने में क्या आपने उन्हें चीन शब्द बोलते हुए सुना है? आपको क्या लगता है वह क्यों नहीं कह रहे हैं? प्रधानमंत्री चीन का जिक्र क्यों नहीं कर रहे। इसलिए कि वह नहीं चाहते कि देश के लोगों का ध्यान इस तथ्य की ओर जाए कि चीनियों ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है.''
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
उन्होंने प्रधानमंत्री से यह भी पूछा कि वह कब तक हमारे क्षेत्र से चीनियों को बाहर करने की सोच रहे हैं. गांधी ने कहा, ‘‘क्या आपको लगता है कि अभी इससे बड़ा कोई मुद्दा है. यह सबसे बड़ा मुद्दा है और प्रधानमंत्री इस बारे में एक शब्द नहीं कह रहे.'' उन्होंने कहा, ‘‘क्यों? प्रधानमंत्री भारत माता के भूभाग के बारे में एक शब्द क्यों नहीं बोल रहे. अजीब बात है.''
गांधी ने मंगलवार को मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि ‘‘प्रधानमंत्री राष्ट्र को बताएं कि भारतीय क्षेत्र से चीनी सैनिकों को कब बाहर किया जाएगा.'' केंद्र सरकार ने पूर्वी लद्दाख इलाके में भारतीय क्षेत्र पर चीन के कब्जा करने के कांग्रेस के दावे को ‘‘शरारतपूर्ण व्याख्या'' बताया था. बहरहाल, एक ट्वीट में गांधी ने आरोप लगाया कि भारत ‘‘मोदी के फैसलों के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहा है.
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘भारत मोदी के फैसलों के कारण दिक्कतों का सामना कर रहा है. खासकर बच्चों की भूख से मौत की कहानी झकझोर देने वाली है. भारत सरकार कैसे यह होने दे रही है जबकि गोदाम अतिरिक्त अनाज से भरा पड़ा है.''
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं