विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2011

महिला को थप्पड़ जड़ने वाले सरपंच के खिलाफ एफआईआर

पंजाब के मुक्तसर में अकाली सांसद की रैली के दौरान एक महिला को पीटने वाले सरपंच के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।
मुक्तसर: पंजाब के मुक्तसर में अकाली सांसद की रैली के दौरान एक महिला को पीटने वाले सरपंच के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है हालांकि सरपंच बलजिंदर सिंह के खिलाफ मामला जमानती धाराओं के तहत दर्ज हुआ है। बठिंडा से सांसद और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की बहू हरसिमरत कौर की एक सभा के दौरान प्रदर्शन कर रही महिलाओं के साथ सरपंच ने बदसलूकी की और एक महिला को थप्पड़ भी जड़ दिया। ये महिलाएं शिक्षा गारंटी योजना के तहत टीचर थीं जो अपनी नौकरी पक्की करने की मांग कर रही थीं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पंजाब, मुक्तसर, सरपंच, महिला
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com