पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज दिल्ली आ रहे हैं. वह आज शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी के समक्ष मुख्यमंत्री चन्नी किसानों के मुद्दे उठाएंगे. साथ ही कृषि कानूनों (Farm Laws) को निरस्त करने और धान खरीद की तारीख को स्थगित करने के फैसले को वापस लेने का आग्रह करेंगे. चन्नी के एजेंडे में करतारपुर कॉरिडोर का मुद्दा भी है. पंजाब के मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ लेने के बाद चन्नी की प्रधानमंत्री मोदी से यह पहली मुलाकात है.
पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट में कहा, "वर्ष 2021-22 के खरीफ विपणन सत्र के लिए धान खरीद को स्थगित करने के संबंध में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने त्वरित संज्ञान लिया और प्रधानमंत्री मोदी से व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की है ताकि मंत्रालय अपना पत्र वापस ले ले और राज्य में धान खरीद 11 अक्टूबर के बजाय 1 अक्टूबर से शुरू करने की अनुमति मिल सके."
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर
Taking prompt cognizance regarding postponement of paddy procurement for KMS 21-22, CM @CharanjitChanni sought personal intervention of PM @NarendraModi to advise Ministry to withdraw its letter forthwith thus allowing state to start Paddy procurement from Oct 1 instead of Oct 11
— CMO Punjab (@CMOPb) September 30, 2021
केंद्र ने गुरुवार को पंजाब और हरियाणा में खरीफ धान की खरीद 11 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी क्योंकि हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण फसल पकने में देरी हुई है. पंजाब में वर्ष 2021-22 के खरीफ विपणन सत्र के लिए धान की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होनी थी.
केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘यह बताया गया है कि पंजाब और हरियाणा में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण धान के पकने में देरी हुई है. किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए और उन्हें किसी भी असुविधा से बचाने के लिए, मंत्रालय ने फैसला किया है कि इन दोनों राज्यों में न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत धान की खरीद 11 अक्टूबर से शुरू होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं