विज्ञापन
4 years ago
नई दिल्ली:

देश का अगला राष्ट्रपति चुनने के लिए वोटिंग जारी है. राज्यों के विधानसभा और संसद भवन में सांसद और विधायक वोट डाल रहे हैं.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई सांसद और मंत्री वोट डाल चुके हैं. राज्यों की विधानसभा में कई मुख्यमंत्री और विधायक भी वोट डाल चुके हैं. इस बीच, गुजरात से एनसीपी के एक विधायक ने पार्टी लाइन से हटकर एनडीए उम्मीदवार को वोट डालने की बात कही है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने भी यशवंत सिन्हा को वोट नहीं देने की बात कही है.

उधर, अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने एक फेसबुक वीडियो में घोषणा की कि वह राष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा को वोट नहीं देंगे.

संसद भवन में प्रथम तल पर कमरा नं- 63 को वोटिंग रूम बनाया गया है. सांसदों को बैलेट पेपर पर राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम के आगे अपनी वरीयता दर्ज करनी होगी. इस बीच विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने सभी सांसदों-विधायकों से अंतरात्मा की आवाज पर वोट करने की अपील की है.

वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी और अगले राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को होगा. राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) तथा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) उम्मीदवार हैं. 

Here are the LIVE updates on the Presidential Election 2022:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com