विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2019

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों की दी ईद की शुभकामनाएं

देशभर में ईद की खुशियां मनाई जा रही हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की जनता को ईद-उल-अजहा (Eid Ul Adha) की शुभकामनाएं दी हैं.

Also Read in
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों की दी ईद की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने देशवासियों को दी ईद की शुभकामनाएं.
नई दिल्ली:

आज ईद-उल-अजहा है. देशभर में ईद की खुशियां मनाई जा रही हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की जनता को ईद-उल-अजहा की बधाई दी. ईद-उल-अज़हा (Eid Ul Adha) को कुर्बानी का त्योहार भी माना जाता है. देश भर में सोमवार को यह त्योहार पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है.

Happy Eid-Al-Adha 2019: ईद का दिन है गले मिल लीजे...बकरीद के मौके पर पढ़ें मशहूर शायरी 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, ईद-उल-जुहा के अवसर पर सभी देशवासियों विशेषकर हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं. ईद-उल-जुहा प्रेम, भाईचारे और मानव सेवा का प्रतीक है. आइए हम स्वयं को इन सार्वभौमिक जीवन मूल्यों के प्रति समर्पित करें जो हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'ईद-उल-अज़हा के पर्व पर मेरी शुभकामनाएं. मैं उम्मीद करता हूं कि यह हमारे समाज में शांति और खुशहाली की भावना को बढ़ाएगा. ईद मुबारक! उधर, उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार भाईचारे, करुणा और एकता की भावना को प्रेरित करता है.

Bakrid 2019: ईद का चांद तुम ने देख लिया, चांद की ईद हो गई होगी...पढ़िए Eid की मशहूर शायरी

वेंकैया नायडू ने कहा कि यह त्योहार त्याग, बलिदान, विश्वास का प्रतीक है. उन्होंने उम्मीद जताई कि त्योहार उत्सव की भावना को मजबूत करेगा और लोगों को एक-दूसरे के करीब लाएगा. उप-राष्ट्रपति ने कहा, 'यह त्योहार निष्ठा, विश्वास और बलिदान का प्रतीक है और भाईचारे, करुणा और एकता की भावना को प्रेरित करता है.' उन्होंने कहा कि ईद उल जुहा के महान आदर्श लोगों को जीवन में शांति और सद्भाव का संदेश देते हैं और देश में समृद्धि लाते हैं.

वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए देशवासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी हैं. 

ईद के मद्देनजर जम्मू कश्मीर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासन ने किए ये खास इंतजाम

VIDEO: देशभर में मनाई जा रहीं ईद-उल-अज़हा की खुशियां

(इनपुट: भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eid Ul Adha, Eid, PM Modi, Venkaiah Naidu, Happy Bakrid, Ram Nath Kovind, Happy Eid Al Adha 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com