विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2018

बारिश से दिल्‍लीवालों को मिली राहत, 29 जून को आएगा मॉनसून, 5 बातें

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मॉनसून के आने की सामान्य तारीख 29 जून है. अभी यह पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार में आगमन की प्रक्रिया में है.

बारिश से दिल्‍लीवालों को मिली राहत, 29 जून को आएगा मॉनसून, 5 बातें
दिल्ली में मौसम ने करवट ली है
नई दिल्ली:
  1. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मॉनसून के आने की सामान्य तारीख 29 जून है. अभी यह पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार में आगमन की प्रक्रिया में है. 30 जून तक कच्छ को छोड़कर पूरे भारत में मॉनसून होगा.
  2. अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में नेशनल हाइवे नंबर 713 पर पहाड़ धसकने से रास्ता थम गया. लैंडस्लाइड होते ही सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. लोगों में भगदड़ मच गई.
  3. मुंबई के वडाला के लॉयड एस्टेट इलाक़े में सोमवार को दीवार ढहने के बाद से इस इलाक़े की मिट्टी लगातार धंसती जा रही है, जिसकी वजह से स्थानीय लोग डरे हुए हैं. सोमवार को बारिश की वजह से एक सोसायटी की पूरी पार्किंग ही ज़मीन में कई फ़ुट नीचे धस गई. कई गाड़ियां ज़मीनदोज हो गईं.
  4. झारखंड के पलामू जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो लड़कियों की मौत हो गई, जिसके साथ ही राज्य में व्रजपात की घटनाओं से मरने वालों का आकंड़ा सात हो गया.  पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियों की उम्र करीब 16 वर्ष थी. बारिश शुरू होने के बाद उन्होंने बघोला गांव में एक आम के पेड़ के नीचे पनाह ली थी , जहां बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. बोकारो और लोहरदगा में आकाश बिजली गिरने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और एक लड़की बुरी तरह से झुलस गई.
  5. असम में मंगलवार को सभी मुख्य नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं. इस बीच दो और लोगों की मौत के साथ ही बाढ़ संबंधी घटनाओं में मारे गए लोगों का आकंड़ा 28 तक पहुंच गया है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की एक रिपोर्ट के अनुसार कोकराझार जिले में लगातार बारिश के कारण डोटमा में दो लोगों की जान चली गई. रिपोर्ट के अनुसार 71,058 लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pre-Monsoon, Rain, Delhi, Weather, Rainfall
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com