प्रशांत किशोर चुनावी रणनीतिकार हैं.
पटना:
- प्रशांत किशोर ने कहा, 'नीतीश जी से मेरे संबंध विशुद्ध राजनीतिक रहे हैं. मैं उनके फैसले (पार्टी से निकाले जाने पर) का सम्मान करता हूं. मैंने न उनके खिलाफ कभी बोला है और न कभी बोलूंगा. नीतीश जी के लिए मेरा सम्मान हमेशा था और रहेगा.'
- 'मेरा नीतीश जी से कुछ मुद्दों पर मतभेद रहा है. नीतीश जी कहते हैं कि वह गांधी, लोहिया और जेपी के विचारों को मानते हैं तो फिर गोडसे को मानने वाले लोगों के साथ कैसे रह सकते हैं.'
- 'बीजेपी के साथ नीतीश जी का संबंध कोई नया नहीं है. 2004 से लेकर आज तक JDU का रुतबा काफी घटा है. नीतीश जी कहते हैं कि राजनीति में थोड़ा समझौता करना पड़ता है. मैं कहता हूं कि अगर बिहार का विकास हो रहा है तो झुकने में कोई हर्ज नहीं है.'
- 'मैं उनसे पूछता हूं कि क्या अभी तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिला है. पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय तक का दर्जा नहीं मिला है. मैं मानता हूं कि बिहार का विकास हुआ है लेकिन बिहार विकास के कई मानकों पर आज भी दूसरे राज्यों के मुकाबले काफी पिछड़ा हुआ है.'
- 'नीतीश जी ने बिहार में साइकिल और पोशाक बांटी लेकिन बिहार में शिक्षा की गुणवत्ता नहीं सुधारी. आज बिजली के क्षेत्र में भी बिहार आत्मनिर्भर नहीं हो सका है. मानव विकास सूचकांक में भी बिहार काफी पिछड़ा हुआ है.'
- 'बिहार के लोग दूसरे राज्यों में काम करने के लिए क्यों जाते हैं क्योंकि यहां रोजगार नहीं है. कभी सूरत के लोग बिहार में काम करने क्यों नहीं आते. गुजरात के लोगों को सिखाने वाले लोग बिहार से ही हैं. हमारा राज्य मूर्ख लोगों का राज्य नहीं है. टेक्नोलॉजी सीखना गलत बात नहीं है.'
- 'अगर आप लोग कहते हैं कि हम गरीब राज्य हैं तो इसे अमीर बनाने का जिम्मा किसके पास है. आप लोग 15 साल से राज्य चला रहे हैं और फिर भी बिहार का यही हाल है. 20 मार्च तक 10 लाख युवा हमारे साथ जुड़ेंगे.'
- 'नीतीश कुमार जी आप गांधी और गोडसे को एक साथ लेकर कैसे चल सकते हैं. हम बिहार के लोग एक सशक्त नेता चाहते हैं जो किसी का पिछलग्गू न बने. अगले 100 दिन में मैं हर गांव और हर पंचायत में जाऊंगा. सबको बताऊंगा कि अगले 10 साल में बिहार कैसे आगे बढ़ेगा.'
- 'नीतीश कुमार हर बार लालू प्रसाद यादव के राज से अपनी तुलना करते हैं. वह यह तुलना करना बंद करें और बताएं कि महाराष्ट्र, कर्नाटक व अन्य राज्यों की तुलना में बिहार कहां खड़ा है.'
- 'नीतीश कुमार पहले बिहार की शान थे, बिहार के लोगों के नेता थे. बिहार का मुख्यमंत्री यहां के लोगों का नेता है, आन-शान है, कोई मैनेजर नहीं है. कोई दूसरी पार्टी का नेता नहीं बताएगा कि वह हमारे नेता हैं.'
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
फॉलो करे:
Prashant Kishor, CM Nitish Kumar, Bihar, JDU