पूनम गुप्ता की नियुक्ति पर कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है. वह प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य भी हैं और अब उन्हें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है. पूनम गुप्ता के पास अर्थशास्त्र के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है.
पूनम गुप्ता ने नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) का नेतृत्व किया है और इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन में ग्लोबल मैक्रो और मार्केट रिसर्च के लिए प्रमुख अर्थशास्त्री के रूप में काम किया है. इसके अलावा वह इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशंस और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रोफेसर और इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ) में शोधकर्ता भी रही हैं. वर्तमान में वह 16वें वित्त आयोग की सलाहकार परिषद की सदस्य हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूनम गुप्ता नीति आयोग की विकास सलाहकार समिति का भी हिस्सा हैं और उन्होंने भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान मैक्रोइकॉनॉमिक्स और व्यापार पर टास्क फोर्स की अध्यक्षता की थी. पूनम गुप्ता इससे पहले विश्व बैंक में प्रमुख अर्थशास्त्री के रूप में काम कर चुकी हैं.
शैक्षिक पृष्ठभूमि
- अर्थशास्त्र में पीएच.डी. - मैरीलैंड विश्वविद्यालय, कॉलेज पार्क (1998)
- विशेषज्ञता: मैक्रोइकॉनॉमिक्स, अंतर्राष्ट्रीय वित्त और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार
- अर्थशास्त्र में एम.ए. - मैरीलैंड विश्वविद्यालय, कॉलेज पार्क (1995)
- अर्थशास्त्र में एम.ए. - दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (1991)
- अर्थशास्त्र में बी.ए. - हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय (1989)
- अंतर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र में पीएचडी के लिए 1998 में एक्जिम बैंक पुरस्कार जीता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं