प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को असम में लगभग 11,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. मोदी सुबह 11.30 बजे यहां खानापारा में पशु चिकित्सा कॉलेज मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे जहां से राज्य और केंद्र की कई परियोजनाओं का अनावरण किया जाएगा.
जिन अहम परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी उनमें कामाख्या मंदिर गलियारा (498 करोड़ रुपये), गुवाहाटी में नए हवाई अड्डे के टर्मिनल से छह लेन की सड़क (358 करोड़ रुपये), नेहरू स्टेडियम का फीफा स्टैंडर्ड के मुताबिक अपग्रेड (831 करोड़ रुपये) और चंद्रपुर में एक नया खेल परिसर (300 करोड़ रुपये) शामिल है. प्रधानमंत्री ‘असोम माला' सड़कों के दूसरे संस्करण की भी शुरुआत करेंगे. इस चरण में 43 नई सड़कें और 38 कंक्रीट के पुल शामिल होंगे जिसमें कुल 3,444 करोड़ रुपये का निवेश होगा.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
इसके अलावा मोदी 3,250 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की नई इमारत की आधारशिला रखेंगे. प्रधानमंत्री मोदी 578 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्रस्तावित करीमगंज मेडिकल कॉलेज और अस्पताल तथा गुवाहाटी में 297 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले यूनिटी मॉल की भी आधारशिला रखेंगे.
इसके अलावा मोदी 1,451 करोड़ रुपये की लागत से विकसित बिश्वनाथ चारियाली से गोहपुर तक नई चार-लेन सड़क और 592 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डोलाबारी से जमुगुरी तक एक और चार-लेन सड़क का उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री राज्य सरकार और केंद्र दोनों द्वारा वित्त पोषित 11,599 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.'' कार्यक्रम के बाद मोदी का रविवार दोपहर तक लौटने का कार्यक्रम है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं