प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को उद्योग प्रमुखों तथा विदेशी देशों के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों की उपस्थिति में ‘एडवांटेज असम' 2.0 निवेश तथा बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी उपस्थित रहेंगे.
प्रधानमंत्री दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित भी करेंगे. इस व्यापार शिखर सम्मेलन में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुकेश अंबानी, अदाणी समूह के गौतम अदाणी, जेएसडब्ल्यू समूह के सज्जन जिंदल, एस्सार के प्रशांत रुइया, वेदांता के अनिल अग्रवाल आदि शिरकत करेंगे.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस अवसर पर 61 देशों के राजदूतों के साथ-साथ भूटान, थाईलैंड, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, इंडोनेशिया और जापान जैसे साझेदार देशों के उच्च स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे. केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर और ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता करेंगे.
वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पहले कहा था कि दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के दौरान 1.22 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं