विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2020

बिना ड्राइवर वाली जिस मेट्रो को PM ने आज दिखाई हरी झंडी, जानें- उसके बारे में 5 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) सोमवार को दिल्ली मेट्रो की मेजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम-बोटेनिकल गार्डेन) पर भारत की पहली चालक रहित ट्रेन (Driverless Train) परिचालन सेवा का उद्घाटन किया.

बिना ड्राइवर वाली जिस मेट्रो को PM ने आज दिखाई हरी झंडी, जानें- उसके बारे में 5 बड़ी बातें
प्रधानमंत्री सोमवार को पहली चालकरहित ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:
  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 11 बजे ट्रेन का उद्घाटन किया. 37 किलोमीटर लंबी मजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम से बोटेनिकल गार्डन के बीच चालक रहित मेट्रो (Driverless Metro) सेवा शुरू होने के बाद 57 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन पर मजलिस पार्क और शिव विहार के बीच 2021 के मध्य तक चालक रहित मेट्रो सेवा की शुरुआत की जाएगी. 
  2. बयान में कहा गया है कि चालकरहित ट्रेनें पूरी तरह से स्वचालित होंगी, जिसमें मानवीय हस्तक्षेप कम से कम होगा. वहीं मानवीय त्रुटियों की आशंकाएं भी कम होंगी.
  3. पीएम मोदी सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से भारत की पहली चालक रहित ट्रेन परिचालन सेवा और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सेवा का उद्घाटन करेंगे. 
  4. बयान में कहा गया है कि इन नवाचारों से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य शहरों के निवासियों के लिए सुखद परिवहन और अनुकूल यातायात के एक नए युग का सूत्रपात होगा. एक अधिकारी ने कहा कि इन सेवाओं को उद्घाटन के अगले दिन शुरू कर दिया जाएगा. 
  5. दिल्ली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड पूरी तरह से लागू होने से देश के किसी भी भाग से जारी किए गए रुपे डेबिट कार्ड का इस्तेमाल यात्रा के लिए किया जा सकेगा. यह सुविधा दिल्ली मेट्रो के समूचे नेटवर्क पर 2022 तक उपलब्ध कराई जाएगी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Driverless Metro Train, PM Modi, Delhi Metro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com