विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2021

पीएम नरेंद्र मोदी आज विश्वभारती यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे

समारोह के दौरान कुल 2,535 छात्र-छात्राएं अपनी डिग्री प्राप्त करेंगे, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहेंगे

पीएम नरेंद्र मोदी आज विश्वभारती यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शुक्रवार को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विश्वभारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे. पीएमओ के मुताबिक इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के गवर्नर और विश्वभारती के रेक्टर जगदीप धनखड़, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहेंगे. 

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री संजय धोत्रे भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे. समारोह के दौरान कुल 2,535 छात्र-छात्राएं अपनी डिग्री प्राप्त करेंगे. 

विश्व भारती सन 1921 में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित और देश का सबसे पुराना केंद्रीय विश्वविद्यालय है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Visva-Bharati University
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com