विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2021

पीएम मोदी गुरुवार को विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को संबोधित करेंगे और इस दौरान वह भारत के विकास संबंधी विभिन्न पहलुओं और प्रौद्योगिकी के उपयोग पर अपनी बात रखेंगे.

पीएम मोदी गुरुवार को विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) - फाइल फोटो
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को संबोधित करेंगे और इस दौरान वह भारत के विकास संबंधी विभिन्न पहलुओं और प्रौद्योगिकी के उपयोग पर अपनी बात रखेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को संबोधित करेंगे.''

क्षेत्रीय टकरावों में हो रहा इजाफा, इससे अंतराष्‍ट्रीय सुरक्षा व्‍यवस्‍था को खतरा : व्लादिमीर पुतिन

इस कार्यक्रम में दुनिया के उद्योग जगत के 400 से अधिक शीर्ष प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री ‘चौथी औद्योगिक क्रांति-मानवता की भलाई के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग' विषय पर सत्र को संबोधित करेंगे. बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री इस दौरान सीईओ के साथ बातचीत भी करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को NCC की रैली को करेंगे संबोधित

अन्य वैश्विक नेताओं के अलावा इस सम्मेलन को अभी तक चीनी राष्टपति शी जिनपिंग, जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्कल और रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन संबोधित कर चुके हैं. बयान के मुमाबिक दावोस संवाद एजेंडा कोविड-19 महामारी के बाद की दुनिया में विश्व आर्थिक मंच की महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत का प्रतीक है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Davos, World Economic Forum
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com