विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2019

PM मोदी ने CAA के समर्थन से जुड़ा आध्यात्मिक गुरू का पोस्ट किया Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में अभियान का प्रसार करने के लिए सोमवार को आध्यात्मिक गुरु सदगुरु जग्गी वासुदेव का एक वीडियो पोस्ट किया.

PM मोदी ने CAA के समर्थन से जुड़ा आध्यात्मिक गुरू का पोस्ट किया Video
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में अभियान का प्रसार करने के लिए सोमवार को आध्यात्मिक गुरु सदगुरु जग्गी वासुदेव का एक वीडियो पोस्ट किया.

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘सीएए से जुड़े पहलुओं की स्पष्ट व्याख्या तथा और भी चीजें सदगुरू से सुनिए. उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ का हवाला दिया है और हमारी भाईचारे की संस्कृति का बेहतरीन तथा शानदार तरीके से उल्लेख किया है. इसके साथ ही उन्होंने निहित स्वार्थ वाले कुछ समूहों की गलत सूचनाओं को बेनकाब किया है.''

PM मोदी ने शुरू किया #IndiaSupportsCAA कैंपेन, कहा- CAA शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए है न कि...

प्रधानमंत्री की निजी वेबसाइट के ट्विटर हैंडल पर भी एक संदेश पोस्ट किया गया है जिसमें कहा गया है कि सीएए उत्पीड़न का शिकार हुए शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए है और इसमें किसी की नागरिकता लेने की बात नहीं की गई है. यह संदेश ‘इंडिया सपोर्ट्स सीएए' नामक हैशटैग से पोस्ट किया गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Spiritual Guru, CAA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com