विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2023

"टेस्ला जल्द से जल्द भारत आ रही है...": पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बोले एलन मस्क

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पर मंगलवार को अमेरिका पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह 7 बजे अमेरिका के लिए निकले थे. 

नई दिल्ली:
  1. पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को न्यूयॉर्क में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से मुलाकात की. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद एलन मस्क ने कहा कि वो अगले साल भारत आने की योजना  बना रहे हैं. 
  2. पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को न्यूयॉर्क में लेखक और अकादमिक प्रोफेसर रॉबर्ट थुरमन से मुलाकात की. रॉबर्ट थुरमन से पीएम मोदी के मुलाकात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया गया है. इससे पहले पीएम मोदी ने प्रोफेसर नसीम तालेब से भी मुलाकात की थी,
  3. अमेरिका के न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि न्यूयॉर्क शहर पहुंचा हूं. 21 जून को कई नेताओं के साथ बातचीत और योग दिवस सहित कई अन्य कार्यक्रमों को लेकर उत्सुक हूं.
  4. न्यूयॉर्क के होटल में पीएम मोदी के आने का इंतजार कर रहे प्रवासी भारतीयों को गरबा करते हुए देखा गया. वहीं कई जगहों पर नरेंद्र मोदी के स्वागत में लोगों ने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए
  5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकीय यात्रा शुरू करने से पहले कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध अब पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूत और गहरे हैं और दोनों देशों के नेताओं के बीच अभूतपूर्व विश्वास बना हुआ है. 
  6. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिका में आलीशान ब्लेयर हाउस में ठहराया जाएगा. करीब 70 हजार स्क्वायर फीट एरिया में फैले इस बेहतरीन गेस्ट हाउस में 119 कमरे हैं. 190 सालों से ये अमेरिकी इतिहास का गवाह रहा है.
  7. पीएम अपने इस ऐतिहासिक अमेरिकी यात्रा के दौरान टेस्ला के सीईओ और ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) से भी मुलाकात करेंगे.इससे पहले साल 2015 में प्रधानमंत्री मोदी और एलन मस्क की मुलाकात टेस्ला मोटर्स (Tesla Motors) फैक्ट्री के विजिट के दौरान हुई थी. हालांकि, उस समय मस्क ट्विटर के मालिक नहीं थे. 
  8. पीएम मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन द्वारा आयोजित रात्रिभोज में पीएम शामिल होंगे.
  9. अमेरिका यात्रा के दौरान PM नरेंद्र मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दूसरी बार संबोधित करेंगे, जो इससे पहले दुनियाभर के नेताओं के लिए बेहद दुर्लभ उपलब्धि रही है. वह व्यापार जगत के नेताओं के साथ-साथ भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात करेंगे, और व्हाइट हाउस में राजकीय भोज में राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ शिरकत करेंगे.
  10. अमेरिका के लिए निकलने से पहले प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की सदस्यता की पुरज़ोर वकालत की थी. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि परिषद की मौजूदा सदस्यता का मूल्यांकन होना चाहिए और दुनिया से पूछा जाना चाहिए कि क्या वह भारत को वहां रखना चाहती है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi In US, PM Modi US Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com