कनाडा के ब्रैम्पटन में एक हिंदू मंदिर में हुए खालिस्तानी हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़े शब्दों में निंदा की है. PM मोदी ने कहा कि ऐसी हरकतों से भारत के संकल्प नहीं टूटेंगे. प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही उम्मीद जताई कि कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो इस मामले में पॉजिटिव कदम उठाएंगे. कनाडा और भारत के बीच जारी विवाद पर ये PM मोदी का पहला बयान है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं. हिंसा के ऐसे कामों से भारत के संकल्प कभी कमजोर नहीं होंगे. हम उम्मीद करते हैं कि कनाडाई सरकार न्याय सुनिश्चित करेगी. साथ ही कानून का शासन कायम रखेगी."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जस्टिन ट्रूडो के मंत्री ने अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप, भारत ने कनाडाई अधिकारी को किया तलब
I strongly condemn the deliberate attack on a Hindu temple in Canada. Equally appalling are the cowardly attempts to intimidate our diplomats. Such acts of violence will never weaken India's resolve. We expect the Canadian government to ensure justice and uphold the rule of law.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 4, 2024
हिंदू सभा मंदिर में खालिस्तानी समर्थकों का हमला
रविवार को कनाडा के ब्रैम्पटन में एक हिंदू सभा मंदिर में आए लोगों पर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला कर दिया था. हमलावरों के हाथों में खालिस्तानी झंडे थे. हमलावरों ने मंदिर में मौजूद लोगों पर लाठी-डंडे बरसाए. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की. घटना के बाद से इलाके में तनाव है. पील रीजनल पुलिस चीफ निशान दुरईप्पा ने लोगों से शांति की अपील की है.
जस्टिन ट्रूडो बोले- मंदिर में हुई हिंसा को स्वीकार नहीं
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा, "ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में हुई हिंसा को स्वीकार नहीं किया जा सकता. हर कनाडाई को अपने धर्म का स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से पालन करने का अधिकार है."
खालिस्तानी मुद्दे पर विदेश मंत्रालय ने कनाडा को फिर सुनाई खरी-खोटी, अमेरिका को भी सलाह
भारत ने भी जताई चिंता
इस बीच कनाडा में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना पर भारत ने भी चिंता जताई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हम कट्टरपंथियों और अलगाववादियों की तरफ से हिंदू सभा मंदिर में फैलाई गई हिंसा की निंदा करते हैं."
इंडियन हाई कमीशन ने जारी किया बयान
ओटावा में इंडियन हाई कमीशन ने इसे लेकर बयान भी जारी किया है. भारतीय उच्चायोग ने कहा कि टोरंटो के पास ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में भारत विरोधी तत्वों ने हिंसा की. हाई कमीशन ने कहा, "हम भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए बेहद चिंतित हैं."
बता दें कि कनाडा में पिछले कुछ समय से हिंदू मंदिरों और हिंदू समुदाय के लोगों को निशाना बनाया गया है. इससे भारतीय समुदाय चिंतित है. पिछले कुछ सालों में ग्रेटर टोरंटो एरिया, ब्रिटिश कोलंबिया और कनाडा में बाकी जगहों पर हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.
कनाडा में खालिस्तानियों ने मंदिर में घुसकर की मारपीट, सांसद बोले-'अब तो हो गई हद पार'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं