विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2017

पीएम मोदी और इवांका ट्रंप ने फलकनुमा पैलेस में भव्य रात्रिभोज में हिस्सा लिया

ग्लोबल आंत्रेप्रेन्योरशिप समिट (जीईएस) 2017 के तहत केंद्र सरकार ने इस रात्रिभोज का आयोजन किया.

Also Read in
पीएम मोदी और इवांका ट्रंप ने फलकनुमा पैलेस में भव्य रात्रिभोज में हिस्सा लिया
पीएम मोदी और इवांका ट्रंप.
हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी एवं सलाहकार इवांका ट्रंप ने फलकनुमा पैलेस में आयोजित भव्य रात्रिभोज में हिस्सा लिया. ग्लोबल आंत्रेप्रेन्योरशिप समिट (जीईएस) 2017 के तहत केंद्र सरकार ने इस रात्रिभोज का आयोजन किया.

यह भी पढ़ें : इवांका को लेकर हैदराबाद में लोगों के बोल, 'मेरी गली का भी एक चक्कर लगा लो प्लीज'

निजाम के जमाने की मेज के लिए मशहूर फलकनुमा पैलेस को अब होटल में तब्दील किया जा चुका है. पैलेस की खासियत यह है कि इसकी मेज पर एक बार में 101 मेहमान खाना खा सकते हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने भी रात्रिभोज में हिस्सा लिया. फलकनुमा पैलेस के लॉन में जीईएस के करीब 1,500 प्रतिनिधियों के लिए अलग से एक रात्रिभोज का आयोजन हुआ. आज हैदराबाद के एक दिन के दौरे पर आए मोदी ने यहां मियापुर स्टेशन में हैदराबाद मेट्रो रेल के पहले चरण और
हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में जीईएस का उद्घाटन किया.

VIDEO : हैदराबाद में वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन में शामिल हुईं इवांका ट्रंप
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आज तड़के हैदराबाद पहुंची इवांका को पांच-स्तरीय सुरक्षा मुहैया कराई गई है. उन्होंने जीईएस के आठवें संस्करण को संबोधित भी किया. इवांका बुधवार शाम हैदराबाद से रवाना होंगी. समिट की सुरक्षा के लिए विभिन्न शाखाओं से कुल 10,400 सुरक्षाकर्मियों की सेवाएं ली जा रही हैं. एक अधिकारी ने बताया कि फलकनुमा पैलेस के आसपास 2,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Ivanka Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com