विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2018

आध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी को बताया 'ब्लैकमेलर', लगाए कई आरोप...

चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) पीएम मोदी (Narendra Modi) पर लगातार हमलावर हैं. चंद्रबाबू नायडू ने एक हफ्ते के भीतर प्रधानमंत्री पर दूसरी बार हमला करते हुए उन्हें 'ब्लैकमेलर' करार दिया.

आध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी को बताया 'ब्लैकमेलर', लगाए कई आरोप...
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी पर बोला हमला.
  • चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी को 'ब्लैकमेयर' बताया
  • 'बात मनवाने के लिए हर किसी को देते हैं 'धमकी'
  • नायडू ने बीते हफ्ते पीएम को खोखला व्यक्ति' बताया था
अमरावती (आंध्रप्रदेश):

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) पीएम मोदी (Narendra Modi) पर लगातार हमलावर हैं. चंद्रबाबू नायडू ने एक हफ्ते के भीतर प्रधानमंत्री पर दूसरी बार हमला करते हुए उन्हें 'ब्लैकमेलर' करार दिया, जो अपनी बात मनवाने के लिए हर किसी को 'धमकी' देते हैं. बता दें कि पिछले रविवार को नायडू ने प्रधानमंत्री को 'खोखला व्यक्ति' बताया था, जिन्होंने देश के लिए कुछ नहीं किया है. इसके अलावा चंद्रबाबू नायाडू ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर पर भी निशाना साधा.

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी को बताया 'खोखला' व्यक्ति

चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया, 'मोदी ब्लैकमेलर हैं. वह (किसी के खिलाफ पहले) मामले बनाते हैं और फिर उसे बचाते हैं. इसके बाद वह उस व्यक्ति को ब्लैकमेल करते हैं. वह यही कर रहे हैं.' उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक ने खुद ही कहा है कि मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया. नायडू ने आरोप लगाया कि मोदी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री को ईएसआई निगम से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में बचाया.

यह भी पढ़ें: तेलगु देशम पार्टी ने पीएम मोदी की तुलना ‘एनाकोंडा' से की, तो भाजपा ने चंद्रबाबू को ‘भ्रष्टाचार का राजा' बताया

उन्होंने कहा, 'मोदी और केसीआर नहीं चाहते हैं कि आंध्रप्रदेश तरक्की करे. इसलिए वे मुझे अस्थिर करना चाहते हैं. यहां (वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष) जगन (सत्ता) जीतना चाहते हैं, अतएव वह उनका समर्थन ले रहे हैं. यह साजिश नहीं, तो क्या है?' तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख ने आरोप लगाया, 'प्रधानमंत्री को डर है कि वह बेनकाब हो जाएंगे, क्योंकि उन्होंने पिछले पांच साल में कुछ नहीं किया. इसलिए, वह मुझे केसीआर से अभद्र चीजें कहवा रहे हैं.'

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने सत्ता का अहंकार दिखाया, आंध्रप्रदेश का मजाक उड़ाया : चंद्रबाबू नायडू

बता दें कि बीते रविवार को चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी को 'खोखला' व्यक्ति करार दिया, जिन्होंने देश के लिए 'कुछ नहीं' किया है. उन्होंने मोदी सरकार पर संसद में वादा करने के बावजूद आंध्रप्रदेश को विशेष दर्जा देने से 'इंकार' करने के आरोप लगाए. नायडू ने कहा था कि मोदी ने 12 साल मुख्यमंत्री रहने के बावजूद अपने गृह राज्य गुजरात के लिए भी कुछ नहीं किया, लेकिन हर किसी को विश्वास दिला दिया कि उन्होंने 'बड़े कार्य' किए. मुख्यमंत्री ने कहा था, 'हम सबने इस पर विश्वास किया. पूरे देश ने विश्वास किया, लेकिन वे ठगे गए.' 

VIDEO: चंद्रबाबू नायडू का मिशन 2019, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

(इनपुट: भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, Chandrababu Naidu, KCR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com