कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हिन्दुस्तान को बदलने का वादा करके केंद्र में सत्तारूढ़ हुई सरकार ने अपने शुरुआती 100 दिन में वायदे पूरे करने की शुरुआत तक नहीं की है और प्रधानमंत्री देश की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय जापान में 'ढोलक' बजा रहे हैं।
अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन गौरीगंज में संवाददाताओं से बातचीत में राहुल ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा, 'कुछ महीने पहले आई सरकार ने हिन्दुस्तान को बदलने के वादे किए थे। बिजली के लिए वादे किए, पानी के लिए वादे किए। अब उस सरकार को बने सौ दिन हो चुके हैं। सब्जी के दाम आप जानते ही हैं, बिजली की समस्या है।'
उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान में 'ढोलक' बजा रहे हैं और यहां पर बिजली और पानी नहीं है।'
राहुल ने कहा, 'वायदों पर आई सरकार वादा पूरा करे। वे वादे पूरे करने की शुरुआत तो करें। बड़े बड़े वादे किए हैं उन्होंने, अब जनता को भी लग रहा है।'
गौरतलब है कि जापान के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने गत मंगलवार को तोक्यो में टाटा कंसलटेंसी की एक अकादमी के उद्घाटन समारोह के दौरान ड्रम बजाया था।
अमेठी में ग्रामीणों द्वारा भीषण बिजली कटौती का मुद्दा उठाए जाने के जिक्र पर राहुल ने कहा कि बिजली की समस्या पूरे देश की समस्या है और उन्होंने अमेठी में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुधारने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखा है।
कांग्रेस के कुछ युवा नेताओं के एक वर्ग द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को 'लक्ष्मण रेखा' पार नहीं करने की हिदायत दिये जाने के बारे में पूछे जाने पर पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस बहुत पुरानी पार्टी है और उसमें अनेक आवाजें हैं, मगर उन सभी से समस्याओं का समाधान हासिल होता है। इसके पूर्व, सुबह अमेठी पहुंचे राहुल ने गत लोकसभा चुनाव में उन्हें सबसे ज्यादा वोट देने वाले भीखीपुर, बरखूदास का पुरवा समेत कई गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों से बातचीत की।
बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने राहुल के सामने बिजली और पानी के संकट का मुद्दा रखकर मदद की गुजारिश की। इसके अलावा उनसे भीखीपुर में एक पानी की टंकी बनवाने का आग्रह भी किया गया जिसे उन्होंने अपनी सांसद निधि से बनवाने का आश्वासन दिया।
बाद में वह बाबा साहब की मजार भी गये और खिराज-ए-अकीदत पेश की।
वहीं, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नाडयू ने कहा कि जब उनकी अपनी पार्टी ने सुनने वाला कोई नहीं है, तब हम क्यों सुनें।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं