पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए टीएमसी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद को बाहरी बताने के लिए रविवार को भाजपा पर निशाना साधा और पूछा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में ऐसा क्यों नहीं कहती, जो वाराणसी से चुनाव लड़ते हैं.
शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम वर्धमान जिले के अंडल हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि उन्हें विश्वास है कि आसनसोल की जनता तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी के नाम पर वोट डालेगी, जो बंगाल के विकास के लिए हमेशा खड़ी रही हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सिन्हा ने कहा, ''यदि प्रधानमंत्री जैसी राष्ट्रीय हस्ती का कहीं और से चुनाव लड़ना स्वीकार्य है तो मेरे लिए भी यही होना चाहिए.''
सुकांत मजूमदार और अग्निमित्र पॉल जैसे बंगाल भाजपा नेताओं ने हाल ही में सिन्हा को राज्य में बाहरी व्यक्ति के रूप में पेश किया है. आसनसोल लोकसभा सीट और बॉलीगंज विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान होगा. मतगणना 16 अप्रैल को होगी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं