विज्ञापन

पीएम मोदी की अपील के बाद अमित शाह, योगी के काफिले में कम हुई गाड़ियां, और किन राज्यों के सीएम ने की कटौती

Petrol Diesel Rate Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल खर्च कम करने और एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश तक इसका असर दिख रहा है.

PM Modi and CM Yogi: पेट्रोल-डीजल खर्च पर बड़ी खबर
नई दिल्ली:

मिडिल ईस्ट संकट गहराने के बाद सरकार ने पेट्रोल-डीजल बचत करने के उपायों पर तेजी से अमल करने को कहा है, खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी पहल की है. सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या आधी कर दी है. गृह मंत्री अमित शाह ने भी काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाकर अब आधे से भी कम कर दी है.  पीएम ने कहा है कि उनके काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन बढ़ाए जाएं. इसके लिए नए वाहन न खरीदे जाएं. केंद्र सरकार के मंत्रालयों ने भी ईंधन बचत की कवायद शुरू कर दी है.  बीजेपी शासित राज्यों के कुछ मुख्यमंत्रियों ने भी अपने काफिले में कटौती का निर्देश दिया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीएम ने यह निर्णय लिया है. केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल ने एस्कॉर्ट वाहन न लेने का फैसला किया है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल

  • प्रधानमंत्री ने अपने सुरक्षा बेड़े में बड़ी कटौती के निर्देश दिए
  • गाड़ियों की संख्या में 50% तक की कटौती करने को कहा 
  • बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ाने को कहा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बिहार में CM काफिले में वाहनों की संख्या कम होगी. मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से बिना अतिरिक्त वाहन कार्यक्रम में आने की अपील की गई है. जनता से मेट्रो, बस, ऑटो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल की अपील की गई है. सरकारी बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कराने का निर्देश दिया गया है. सरकारी कैंटीन में पाम ऑयल के कम इस्तेमाल का निर्देश है. सरकारी और निजी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की सलाह है.सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे मनाने की अपील है. 

ये भी पढ़ें - पीएम मोदी ने भी घटाया अपना काफिला, 4 गाड़ियों के साथ कैबिनेट की बैठक में पहुंचे

सीएम योगी का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने काफिले, मंत्रियों और नौकरशाहों की गाड़ियों की संख्या में 50% की कमी का आदेश दिया है. हफ्ते में एक दिन नो व्हीकल डे और सरकारी बैठकों को 50% तक ऑनलाइन करने का निर्देश दिया है.उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का भी आग्रह किया है.

एमपी के सीएम का ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या 13 से घटाकर 8 कर दी है. उन्होंने मंत्रियों से भी कम से कम गाड़ियों का उपयोग करने और किसी भी दौरे पर गाड़ियों की रैलियां न निकालने की अपील की है.

ये भी पढ़ें - अभी न खरीदें सोना, पेट्रोल-डीजल का कम करें इस्तेमाल... 24 घंटे में पीएम मोदी की दूसरी बार अपील

दिल्ली में कार पूलिंग और सुरक्षा वाहनों में कमी

दिल्ली में भाजपा नेता रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी आवश्यकतानुसार न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे और कारपूलिंग को बढ़ावा देंगे.राजस्थान में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने निर्देश दिया है कि सुरक्षा और आधिकारिक उद्देश्यों के लिए अनावश्यक वाहनों का उपयोग न किया जाए।

महाराष्ट्र में हवाई यात्रा पर लगाम

महाराष्ट्र सरकार ने गैर-जरूरी हवाई यात्रा पर रोक लगाते हुए आदेश दिया है कि मंत्रियों को सरकारी विमान के उपयोग के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से पूर्व अनुमति लेनी होगी.गुजरात में राज्यपाल ने घोषणा की है कि वे राज्य के भीतर हेलीकॉप्टर या विमान के बजाय ट्रेन और बसों से यात्रा करेंगे. 

बिहार में भी बड़ी पहल

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी नेअपने वाहनों की संख्या आधी कर दी है और केवल आवश्यक होने पर ही आधिकारिक यात्रा करने का निर्णय लिया है. गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने प्रधानमंत्री की अपील का सम्मान करते हुए अपनी प्रस्तावित अमेरिका यात्रा रद्द कर दी है.

ई स्कूटर पर नजर आए एमपी के मंत्री

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ई-स्कूटर चलाते नजर आए और कहा कि वे पीएम मोदी की अपील के बाद पेट्रोल बचाने के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं. लघु उद्योग निगम अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह ने सरकारी गाड़ी छोड़कर ई-रिक्शा से सफर करना शुरू किया है.दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सरकारी काम के लिए मेट्रो और ई-रिक्शा का सहारा लिया ताकि ईंधन की बचत का संदेश दिया जा सके.

छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला: छत्तीसगढ़ में कवर्धा समेत कई जिलों में एसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने अपनी सरकारी गाड़ियां छोड़कर साइकिल से दफ्तर जाना शुरू किया है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Fuel Saving, UP CM Yogi Adityanath, Petrol Diesel Price, Middle East Crisis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com