स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के म्युजिकल बैंड अपना कला प्रदर्शन करेंगे. 74 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अगले पखवाड़े तक थल सेना, नौसेना और भारतीय वायु सेना के म्यूजिकल बैंड देशभर में अपने शानदार परफॉर्मेंस के जरिए स्वंतंत्रता दिवस का जश्न मनाएंगे. यह मिलिट्री बैंड अपने प्रदर्शनों के जरिए उन कोरोना वारियरों के प्रति अपनी कृतज्ञता और आभार भी जताएंगे जिन्होंने अपनी जान को जोखिम में डालकर देश मे कोरोना महामारी को रोकने के एक बड़ी जंग लड़ी है.
आर्मी, नेवी और पुलिस के बैंड पोरबंदर, हैदराबाद, बेंगलुरु, रायपुर, अमृतसर, गुवाहाटी, इलाहाबाद और कोलकाता में अब तक प्रदर्शन कर चुके हैं. बुधवार को विशाखापट्टनम, नागपुर और ग्वालियर में परफॉर्म किया. सात अगस्त को मिलिट्री बैंड श्रीनगर और कोलकाता में परफॉर्म करेंगे.
राजधानी दिल्ली में भी तीनों सेनाओं के बैंड तीन परफॉर्मेंस देंगे. आठ अगस्त को लाल किले पर, 9 अगस्त को राजपथ पर और 12 अगस्त को इंडिया गेट पर प्रदर्शन होंगे. इसके अलावा मिलिट्री और पुलिस बैंड 8 अगस्त को मुंबई, अहमदाबाद, शिमला और अल्मोड़ा में परफॉर्म करेंगे. 9 अगस्त को अंडमान निकोबार कमांड और डांडी में और 12 अगस्त को इम्फाल, भोपाल और झांसी में प्रदर्शन होंगे. इसके बाद 13 अगस्त को मिलिट्री बैंड लखनऊ, फैज़ाबाद, शिलॉन्ग, मदुरई और चंपारण में म्युजिकल धुनें बजाएंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं