- पीडीपी के कई नेता बीजेपी में हुए शामिल
- महबूबा मुफ्ती की पार्टी को बड़ा झटका
- विधान परिषद के अध्यक्ष हाजी अनायत अली भी बीजेपी में शामिल
नए केंद्र शासित प्रदेश बने लद्दाख में स्थानीय सांसद जम्यांग नामग्याल की मौजूदगी में कई नेता भाजपा में शामिल हुए. महबूबा मुफ्ती की पीडीपी (जम्मू एवं कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) के नेता व जम्मू एवं कश्मीर विधान परिषद के अध्यक्ष हाजी अनायत अली भी भाजपा में शामिल होने वालों में से एक हैं. उन्होंने कहा, "दो सालों में आप बदलाव देखेंगे. कई लोग जो भाजपा का आज विरोध कर रहे हैं, वे पार्टी को ज्वाइन करेंगे. उनके पास हमारे साथ आने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा."
Delhi: Peoples Democratic Party (PDP) leader Haji Anayat Ali joined Bharatiya Janata Party (BJP) today in presence of Union Ministers Dharmendra Pradhan and Gajendra Singh Shekhawat, earlier today. pic.twitter.com/QfdfuOFCCc
— ANI (@ANI) August 26, 2019
-
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर
लद्दाख ऑटोनोमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल के सदस्य कारगिल निवासी मोहम्मद अली चंदन और कारगिल नगरपालिका समिति के प्रमुख जहीर हुसैन बाबर भाजपा में शामिल हुए. पीडीपी के कारगिल के नेता काचो गुलजार हुसैन, असदुल्लाह मुंशी, इब्राहिम और ताशी त्सेरिंग ने भी भाजपा ज्वाइन की. एक सेवानिवृत्त शीर्ष पुलिस अधिकारी भी कुछ समाजिक कार्यकर्ताओं के साथ लेह क्षेत्र में भाजपा में शामिल हुए.
कुछ दिनों पहले ही अनुच्छेद 370 को रद्द करके जम्मू एवं कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस ले लिया गया था. इसके साथ ही राज्य को जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख नाम के दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं