मुंबई:
मुंबई के समुद्री तट पर बुधवार शाम को क्रैश हुए हेलीकॉप्टर पवनहंस का मलबा मिल गया है। इस हेलीकॉप्टर में दो पायलट सवार थे और दोनों फिलहाल लापता बताए जा रहे हैं। हादसा बॉम्बे हाई में हुआ।

खबरों के मुताबिक हेलीकॉप्टर दक्षिण मुबई से 80 नॉटीकल मील दूर उत्तर-पश्चिम में शाम 7.30 बजे हादसे का शिकार हुआ। इसके तुरंत बाद दो समुद्री जहाज घटनास्थल के लिए रवाना कर दिए गए और नेवी ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। आईएनएस मुंबई को भी हेलीकॉप्टर की खोज में लगाया गया।

रात होने की वजह से बचाव अभियान में दिक्कत आई। बताया जा रहा है कि पवनहंस हेलीकॉप्टर क्रैश के समय रात में उतरने का अभ्यास कर रहा था। उस समय इसमें दो पायलट सवार थे, लेकिन हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया और पानी में डूब गया। नौसेना से मिली जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में दो पायलट के अलावा अन्य कोई सवार नहीं था।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पवनहंस, हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट लापता, Mumbai, Pawan Hans, Helicopter Crash