- जम्मू कश्मीर में आतंकियों को भेजने की कोशिश कर रहा है पाकिस्तान
- संघर्षविराम के उल्लंघन के जरिए हो रही है कोशिश
- अंतरराष्ट्रीय सीमा या नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा का कर रहे उपयोग
जम्मू कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान अपने सैनिकों द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन की आड़ में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को भेजने की कोशिश कर रहा है. सिंह ने कहा, ‘पाकिस्तान कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के और आतंकवादियों को भेजने के प्रयास कर रहा है. इसके लिए वे जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा या नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (राजौरी जिले में) का उपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं.' उन्होंने यहां सीआरपीएफ के एक जवान को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा, ‘संघर्षविराम उल्लंघन की आड़ में कुपवाड़ा और बारामुला में भी आतंकवादियों को इस तरफ भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं. सेना वहां इन प्रयासों को नाकाम कर रही है.'
सीआरएपीएफ का एक जवान आज सुबह पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई एक मुठभेड़ में शहीद हो गया. मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है. इस साल जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तानी गोलाबारी में बढ़ोतरी हुई है और 10 जून तक 2,027 से अधिक संघर्षविराम उल्लंघन हो चुके हैं. पुलिस प्रमुख ने यह भी दावा किया कि जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह सुरक्षा बलों पर एक बड़ा आईईडी हमला करने की साजिश रच रहा है और कहा कि सुरक्षा तंत्र उससे निपटने के लिए तैयार है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, ‘हमने पिछले महीने की 28 तारीख को एक वाहन के जरिये आईईडी हमला करने की साजिश विफल कर दी थी. जैश अब सुरक्षा बलों के खिलाफ किसी बड़े आईईडी हमले की साजिश रच रहा है. हम इस तरह की साजिशों के खिलाफ सभी स्तरों पर पूरी तरह से सतर्क हैं, मुझे यकीन है कि हम उन साजिशों से निपट लेंगे.'
आतंकवादियों के खिलाफ हालिया अभियानों की सफलताओं के बारे में पूछे जाने पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने कहा कि सुरक्षा बल रोज़ाना मिलने वाले खुफिया इनपुट के आधार पर लगभग दो दर्जन अभियान संचालित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कभी एक दो अभियान सफल हो जाते हैं और कभी एक भी सफल नहीं हो पाता.
VIDEO: कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में 8 आतंकी ढेर
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं