विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2019

जम्मू-कश्मीर पर भारत के कदम से बौखलाए पाकिस्तान ने अब उठाया ये कदम, शैंपू से लेकर साबुन तक...

जम्मू-कश्मीर पर भारत के कदम से बौखलाये पाकिस्तान ने अब भारतीय कलाकारों को दिखाने वाले विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा दिया है.

Also Read in
जम्मू-कश्मीर पर भारत के कदम से बौखलाए पाकिस्तान ने अब उठाया ये कदम, शैंपू से लेकर साबुन तक...
जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया है.
नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर पर भारत के कदम से बौखलाये पाकिस्तान ने अब भारतीय कलाकारों को दिखाने वाले विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा दिया है. पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया निगरानी संस्था ने भारतीय कलाकारों को दिखाने वाले विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है. पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक अधिकरण ने 14 अगस्त को एक पत्र जारी करते हुए प्रतिबंध की घोषणा की है. नियामक ने कहा कि डिटॉल सॉप, सर्फ एक्सल पाउडर, पेंटिन शैम्पू, हेड एंड शॉल्डर शैम्पू, लाइफबॉय शैम्पू, फॉग बॉडी स्प्रे, सनसिल्क शैम्पू, नॉर नुडल्स, फेयर एंड लवली फेश वॉश जैसे उत्पादों के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया है.

पाकिस्तान ने जम्मू की कृष्णा घाटी और कश्मीर के नौगाम सेक्टर में की गोलाबारी

एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने जम्मू की कृष्णा घाटी और कश्मीर के नौगाम सेक्टर में युद्ध विराम का उल्लंघन किया था. सेना से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह सात बजे पाकिस्तान ने पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में छोटे हथियारों और मोर्टार से भारतीय सेना पर फायरिंग की. सेना ने जवाबी कार्रवाई की और पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया. शाम 5:30 बजे के आसपास दोनों देशों की सेनाओं के बीच गोलाबारी खत्म हो गई. वहीं पाकिस्तान ने कश्मीर के नौगाम सेक्टर में भी ऐसी हरकत की जिसका सेना ने करारा जवाब दिया. युद्धविराम उल्लंघन के बाद पाकिस्तान ने कबूला है कि उसके तीन सैनिक मारे गए हैं.  

Video: विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी पर किसने क्‍या कहा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Article 370, Pakistan, India Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com