- कहा- कितने लोगों के पास बर्थ सर्टिफिकेट होंगे? कितनों के पासपोर्ट होंगे?
- सरकारी दस्तावेजों में लिखा है कि NPR, NRC की दिशा में पहला कदम
- गैर मुसलमानों को शरणार्थी मानेंगे और मुसलमानों को घुसपैठिए और दीमक कहेंगे
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि यूपीए के और अबके नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) में फ़र्क़ है. इस बार यह भी पूछा जाएगा कि मां-बाप कहां पैदा हुए? नागरिकता को संदिग्ध लिखा जा सकता है. नाम पर कोई भी सवाल उठा सकता है. ओवैसी NDTV से कहा कि NPR, राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के बराबर है. गृहमंत्री देश को गुमराह कर रहे हैं कि इनमें कनेक्शन नहीं है. NPR नागरिकता को भी वैरीफाई करेगा, यही बाद में NRC हो जाएगा.
ओवैसी ने कहा कि यह बताइए कि कितने लोगों के पास बर्थ सर्टिफिकेट होंगे? कितनों के पास पासपोर्ट होंगे? सरकारी दस्तावेजों में लिखा है कि NPR, NRC की दिशा में पहला कदम है. अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि NRC आएगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एआईएमआईएम के सांसद ओवैसी ने कहा कि नागरिकता कानून संवैधानिक नहीं है. गैर मुसलमानों को शरणार्थी मानेंगे और मुसलमानों को घुसपैठिए और दीमक कहेंगे, ये ठीक नहीं है. एक देश में नागरिकता के लिए दो कानून नहीं हो सकते.
NPR में एकत्रित जानकारी से क्या NRC तैयार किया जाएगा? जेडीयू ने बीजेपी को दिखाए तीखे तेवर
उन्होंने कहा कि हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई हो. हम किसी को नहीं भड़का रहे, विरोध करना हमारा अधिकार है. पुलिस ने ज़्यादतियां कीं, मिन्हाजुद्दीन की आंख चली गई, बिजनौर में एक लड़के को गोली मार दी. बिजनौर में बीजेपी विधायक घायल के घर गए, लेकिन मारे गए दो लोगों के यहां नहीं गए. वे उन्हें दंगाई कह रहे हैं तो भड़का कौन रहा है? योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं कि बदला लेंगे. संजीव बालियान भड़का रहे हैं. ताकत का इस्तेमाल कर दुकानें क्यों सील की गईं?
BJP ने जारी किया NPR से जुड़ा चिदंबरम का पुराना VIDEO, पूर्व गृह मंत्री ने कहा- मुझे खुशी है कि...
ओवैसी ने कहा कि पीएम कह रहे हैं कि NRC पर बात नहीं हुई. वे आंखों में धूल झोंक रहे हैं. CAA को लेकर सरकार के ख़िलाफ़ जो सीएम हैं, उन्हें सुप्रीम कोर्ट में जाना चाहिए. यह बस मुसलमान का मामला नहीं है. क्या मोदी-शाह, उन लोगों से बड़े हैं जिन्होंने संविधान बनाया? मुझे लगता है कि CAA सुप्रीम कोर्ट में नहीं टिकेगा.
VIDEO : मंत्री ने हिंसा में मारे गए युवकों के घर जाने से इनकार किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं