विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2017

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ आज राज्यसभा में विशेषाधिकार प्रस्ताव लाएगा विपक्ष...

सूत्रों ने कहा कि सुषमा ने जहां दावा किया था कि उन्होंने बानडुंग सम्मेलन में कोई भाषण नहीं दिया, वहीं विपक्षी दलों ने उनके कथित भाषण को डाउनलोड किया और इसे साक्ष्य के तौर पर संलग्न करेंगे.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ आज राज्यसभा में विशेषाधिकार प्रस्ताव लाएगा विपक्ष...
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली: भारत की विदेश नीति पर कथित तौर पर सदन को गलत सूचना देने के मुद्दे पर विपक्षी दल शुक्रवार को राज्यसभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाएंगे.

सूत्रों के मुताबिक, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता स्वराज के खिलाफ शुक्रवार को दो विशेषाधिकार प्रस्ताव लाएंगे. यह प्रस्ताव कथित तौर पर 'बानडुंग एशिया अफ्रीका संबंधों पर सम्मेलन और 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाहौर दौरे के बारे में गलत जानकारी देने' को लेकर दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें : डोकलाम विवाद पर सुषमा स्वराज ने संसद में दिया यह ताजा बयान

सूत्रों ने कहा कि सुषमा ने जहां दावा किया था कि उन्होंने बानडुंग सम्मेलन में कोई भाषण नहीं दिया, वहीं विपक्षी दलों ने उनके कथित भाषण को डाउनलोड किया और इसे साक्ष्य के तौर पर संलग्न करेंगे.

दूसरा विशेषाधिकार प्रस्ताव कथित तौर पर '2015 में मोदी के लाहौर दौरे को लेकर सदन को गलत जानकारी देने को लेकर है, जिसमें दावा किया था कि उसके बाद से कोई आतंकी घटना नहीं हुई'. विपक्ष ने हालांकि इससे इत्तेफाक न जताते हुए कहा कि मोदी के दौरे के तत्काल बाद पठानकोट आतंकी हमला हुआ था और पांच और घटनाएं भी हुईं.

(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sushma Swaraj, Privilege Motion, Rajya Sabha, Opposition
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com