संसद में हुए हंगामें के बाद एक बार फिर संसद के दोनों सदनों को कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. ऐसे में जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष देश को अस्थिर करना चाहता है. इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस-सोरोस के लिंक पर भी राज्यसभा में सवाल उठाया. जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारा देश सुरक्षित है.
संसद में हो रहे हंगामों को लेकर संबित पात्रा ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष संसद को चलने नहीं दे रहा है. मुझे लगता है कि वे लोकतंत्र को समझने में गलत हैं. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मास्क पहनकर लोगों की रिकॉर्डिंग करते देखना आश्चर्यजनक था. विपक्ष के नेता का व्यवहार ऐसा नहीं होता. राहुल गांधी को नहीं पता कि विपक्ष के नेता को कैसे व्यवहार करना चाहिए. आज हम देख सकते हैं कि समाजवादी पार्टी राहुल गांधी का सम्मान नहीं करती और कहती है कि वे उन्हें INDI गठबंधन का नेता नहीं मानते वे मल्लिकार्जुन खरगे को INDI गठबंधन का नेता मानते हैं. TMC ने राहुल गांधी के नेतृत्व में INDI गठबंधन के स्ट्राइक रेट के बारे में बात की है. कुछ नेताओं ने ममता बनर्जी को INDI गठबंधन के नेता के रूप में पेश करने की बात की है. क्या राहुल गांधी अभी भी INDI गठबंधन पर कायम हैं या वो INDI गठबंधन का नेतृत्व करने की क्षमता में नहीं हैं?"
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि मंगलवार को लोकसभा में हंगामें के बाद सदन को स्थगित कर दिया गया था. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ओम बिरला ने संसद परिसर में पोस्टरों के साथ किए जा रहे विपक्ष के प्रदर्शन पर ऐतराज जताया था. उन्होंने बड़े दुखी मन से कहा कि जिस तरह से संसद की मर्यादा तोड़ी जा रही और विपक्ष के वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हो रहे हैं, यह बेहद अशोभनीय है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं