संसद में बुधवार को विपक्ष के सांसदों ने तय कार्यवाही को रोककर किसानों के मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग की. यह मांग स्वीकार न किए जाने पर उन्होंने जमकर हंगामा भी किया. मांग न माने जाने पर जमकर हंगामा किया, इसके कारण सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करने की नौबत आई. कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हूडा ने NDTV से बातचीत में कहा, "मैंने आज विपक्ष की तरफ से एक नोटिस दिया था और मांग की थी कि राज्यसभा के बिजनेस को स्थगित करके किसानों की मांगों और उनके आंदोलन (Kisan Aandolan) पर चर्चा कराई जाए. लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्यसभा के सभापति ने नोटिस को अस्वीकार कर दिया. सरकार ने किसानों पर चर्चा की मांग ठुकराई है इससे किसानों की भावनाएं आहत हुई हैं हम किसानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे."
हंगामा संसद के अंदर के साथ ही संसद के सामने सड़क पर भी हुआ. किसान कांग्रेस के नेताओं ने संसद भवन के ठीक सामने 'फ़्लैश प्रोटेस्ट' किया और उसके कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए. किसान कांग्रेस के सचिव अजित राय ने NDTV से बातचीत में कहा, "हम इस प्रदर्शन के ज़रिये सरकार को मैसेज देना चाहते चाहते थे कि तीनों काले कृषि कानून वापस लिए जाएंऔर MSP पर नया कानून संसद के इसी सत्र में बने." लोकसभा में गतिरोध तोड़ने के लिए अध्यक्ष ओम बिरला ने सर्वदलीय बैठक बुलाई लेकिन कामयाब नहीं हुए.विपक्ष के रुख से साफ़ है कि यह गतिरोध फिलहाल जल्द खत्म नहीं होने वाला.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं