कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा नकल किए जाने से संबंधित विवाद को लेकर बुधवार को कहा कि विपक्ष के करीब 150 सांसदों को संसद से बाहर फेंक दिया गया, लेकिन इस पर कोई चर्चा नहीं हो रही है.
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संसद परिसर में उनकी, तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद द्वारा नकल उतारे जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उच्च सदन में कहा कि संसद परिसर में उनकी नकल उतारकर किसान समाज और उनकी जाति (जाट) का अपमान किया गया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अपमान किसने किया, कैसे किया? वहां सांसद बैठे थे, मैंने उनका वीडियो लिया. मेरा वीडियो मेरे फोन में ही है. मीडिया दिखा रहा है, मीडिया कह रहा है, मोदी जी कह रहे हैं, किसी और ने कुछ नहीं कहा.''
उन्होंने क्षोभ जताते हुए यह भी कहा, ‘‘हमारे करीब 150 सांसदों को संसद से बाहर फेंक दिया, उस पर कोई चर्चा नहीं हो रही है. राफेल पर फ्रांस ने कहा है कि जांच की अनुमति नहीं मिल रही है, इस पर कोई चर्चा नहीं हो रही है. बेरोजगारी पर कोई चर्चा नहीं हो रही है. हमारे सांसद दुखी हैं, वहां बैठे हैं, उसको लेकर आप चर्चा कर रहे हैं.''
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं