- केंद्र सरकार ने दिल्ली में अर्धसैनिक बलों की तैनाती अगले एक महीने तक बढ़ाने का निर्णय लिया है
- यह निर्णय खुफिया इनपुट्स के आधार पर लिया गया है जिसमें प्रदर्शनों के लंबे चलने की संभावना जताई गई है
- दिवाली तक दिल्ली में सुरक्षा बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी आवश्यक मानी जा रही है
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्षी INDIA अलायंस की ओर से लगातार विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है. इस बीच केंद्र सरकार ने अर्ध सैनिक बलों के 20 हजार जवानों को दिल्ली में ही अगले एक महीने तक रोके रखने का बड़ा फैसला लिया है. सूत्रों का कहना है कि इन जवानों की दिल्ली में तैनाती को अगले एक महीने तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इसका अर्थ है कि दिवाली तक अर्धसैनिक बलों की तैनाती दिल्ली में बनी रहेगी. सरकार ने ऐसा फैसला खुफिया इनपुट्स के आधार पर लिया है, जिसमें बताया गया है कि दिल्ली में प्रदर्शनों का सिलसिला लंबा चल सकता है. इसके अलावा त्योहारी सीजन तो दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा व्यवस्था भी महत्वपूर्ण है.
इसके अलावा भारी भीड़ जुटने पर किसी तरह के हादसे या अनहोनी को टाला जा सके. इसलिए सरकार ने अतिरिक्त बलों की तैनाती बनाए रखने का फैसला लिया है. इस बीच जंतर मंतर को अब प्रदर्शनों की जगह के तौर पर नहीं जाना जाएगा. इसके लिए अधिसूचना भी जारी हो गई है. इसके तहत रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी ग्राउंड को प्रदर्शनों के लिए तय स्थान घोषित किया गया है. बुराड़ी उत्तरी दिल्ली में है. इसके अलावा सीबीडी ग्राउंड पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा के पास स्थित है. इसके अलावा रामलीला मैदान भी प्रदर्शन की एक जगह रहेगा, यह पुरानी दिल्ली के नजदीक है.
राहुल गांधी ने दाखिल की याचिका, कुल 11 नेताओं के नाम शामिल
इस बीच सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल की गई है. राहुल गांधी इस याचिका में मुख्य पार्टी बने हैं. इस अर्जी में याचिकाकर्ता के तौर पर राहुल गांधी समेत कुल 11 लोगों के नाम शामिल हैं. जानकारी मिली है कि इस अर्जी पर मंगलवार को ही सुनवाई होगी. रजिस्ट्री को कहा गया कि वो आज ही पिटीशन को प्रोसेस करे. कोई भी डिफेक्ट हो तो उसे दूर करने के लिए कहे ताकि ये कल ही लिस्ट की जा सके. चीफ जस्टिस सूर्य कांत की बेंच को मंगलवार को सुनवाई करनी है.
गौरतलब है कि CJI ने अपने जवाब में कहा था कि सोमवार शाम तक भी याचिका दाखिल करेंगे तो मंगलवार को उस पर सुनवाई करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं