विज्ञापन

नोएडा में बड़ा हादसा टला: तेज आंधी में गिरी निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग, 14 गाड़ियां क्षतिग्रस्त- PHOTOS

नोएडा में तेज आंधी के कारण सेक्टर 62 में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग पार्किंग में जा गिरी. इस कारण 14 गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है.

नोएडा में बड़ा हादसा टला: तेज आंधी में गिरी निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग, 14 गाड़ियां क्षतिग्रस्त- PHOTOS
नोएडा सेक्टर 62 की है घटना.
NDTV
नोएडा:

दिल्ली-एनसीआर में मौसम के बदलते मिजाज और तेज आंधी का असर नोएडा में भी देखने को मिला. गुरुवार को नोएडा के सेक्टर-62 स्थित आइथम हाइट्स में तेज आंधी के कारण निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिर गई. शटरिंग पड़ोस में स्थित ग्राफ सिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के ऊपर जा गिरी. इस घटना में कुल 14 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. गनीमत रही कि हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई.  

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 15 अक्टूबर को आइथम हाइट्स कंपनी में निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान तेज आंधी आई, जिसके चलते निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिर गई. शटरिंग सीधे पड़ोस में स्थित ग्राफ सिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर जा गिरी.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

अचानक हुई इस घटना से पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा. शटरिंग गिरने के कारण पार्किंग में खड़ी कुल 14 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. इनमें गाड़ियों के बाहरी हिस्सों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने की घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पड़ोसी कंपनी की पार्किंग में कई वाहन खड़े थे. शटरिंग के गाड़ियों पर गिरने से बड़ा नुकसान हो सकता था, लेकिन राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. घटना थाना सेक्टर-58 क्षेत्र की होने के कारण स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले में अग्रिम आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. 

फिलहाल पुलिस की ओर से घटना की वजह तेज आंधी को बताया गया है. शटरिंग गिरने से प्रभावित वाहनों और घटनास्थल की स्थिति के संबंध में जरूरी कार्रवाई की जा रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida News, Noida Weather, Delhi NCR NEWS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com