विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2017

रेलवे का कोई विभाग नहीं होगा बंद, 'रेल भवन' में घटाई जाएगी कर्मचारियों की संख्या : पीयूष गोयल

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने साफ किया है कि रेलवे के किसी भी विभाग को बंद नहीं किया जाएगा.

Also Read in
रेलवे का कोई विभाग नहीं होगा बंद, 'रेल भवन' में घटाई जाएगी कर्मचारियों की संख्या : पीयूष गोयल
रेल मंत्री पीयूष गोयल की फाइल तस्वीर
नई दिल्ली: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने साफ किया है कि रेलवे के किसी भी विभाग को बंद नहीं किया जाएगा. रेल मंत्री ने इसके साथ ही मंत्रालय के मुख्यालय रेल भवन में अधिकारियों के जमावड़े को कम करने का भी संकेत दिया और कहा कि अधिकारों के विकेंद्रीकरण के साथ शायद यहां केंद्र में इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों-कर्मचारियों की जरूरत नहीं रहे. उन्होंने कहा कि रेलवे अपने विभिन्न विभागों और इकाइयों के एकीकरण तथा सुदृढ़ीकरण पर जोर दे रही है, ताकि उनका बेहतर और अधिकतम इस्तेमाल हो सके, लेकिन इस प्रक्रिया में किसी विभाग को बंद नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : रेलवे में खत्म होगा VIP कल्चर, अब स्टाफ से घर का काम नहीं करा पाएंगे अधिकारी

पीयूष गोयल ने कहा कि बदलती जरूरतों और परिस्थितियों के मद्देनजर कुछ विभागों का विलय किया जा रहा है. यह विभागों के एकीकरण और सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया है जिसका उद्देश्य संबद्ध विभागों और उसके कर्मचारियों का बेहतर और अधिकतम इस्तेमाल सुनिश्चित करना है. उन्होंने इस संबंध में पूर्व मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा शुरू की गई पहलों को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे उस काम को ही आगे बढ़ा रहे हैं.

VIDEO : पुल गुल, पटरी पर लोग
उन्होंने कहा कि सुरक्षा रेलवे की शीर्ष प्राथमिकता है और इसमें धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी. इस अवसर पर उन्होंने हाल ही में किए गए विभिन्न फैसलों की भी जानकारी दी. (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com