विज्ञापन
Story ProgressBack

अमित शाह को गृह, गडकरी को ट्रांसपोर्ट और राजनाथ को रक्षा : मोदी 3.0 में किसे कौनसी मिनिस्ट्री

पीएम नरेंद्र मोदी ने अमित शाह को गृह मंत्रालय सौंपा है. राजनाथ सिंह एक बार फिर से रक्षा मंत्रालय संभालेंगे, जबकि नितिन गडकरी को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय दिया गया है. अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री होंगे.

Read Time: 6 mins
अमित शाह को गृह, गडकरी को ट्रांसपोर्ट और राजनाथ को रक्षा : मोदी 3.0 में किसे कौनसी मिनिस्ट्री
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में 30 कैबिनेट मंत्री हैं. 5 मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है.
नई दिल्ली:

नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के प्रधानमंत्री पद के शपथ-ग्रहण समारोह के करीब 24 घंटे बाद विभागों का बंटवारा हो गया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने अमित शाह (Amit Shah) को गृह मंत्रालय दिया है. सहकारिता मंत्रालय भी अमित शाह के पास ही रहेगा. राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) एक बार फिर से रक्षा मंत्रालय देखेंगे. नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री बनाया गया है. जबकि एस जयशंकर (S Jaishankar) मोदी 3.0 में विदेश मंत्री बनाए गए हैं. अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री होंगे. वहीं, जेपी नड्डा नए स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए हैं.

LJP (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बनाया गया है. जबकि हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को दो मंत्रालय दिए गए हैं. खट्टर आवास और ऊर्जा मंत्रालय संभालेंगे. श्रीपद नाइक ऊर्जा राज्य मंत्री बनाए गए हैं. तोखम साहू आवास राज्य मंत्री होंगे. पीयूष गोयल उद्योग और वाणिज्य मंत्री बनाए गए हैं.

18 जून से संसद सत्र हो सकता है शुरू, 20 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव संभव

Latest and Breaking News on NDTV

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय सौंपा गया है. शिवराज सिंह चौहान 
पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री भी बनाए गए हैं. मोदी सरकार 2.0 में रेल मंत्रालय संभालने वाले अश्विनी वैष्णव को रेलवे और सूचना व प्रसारण मंत्रालय दिया गया है. 

बिहार के पूर्व सीएम और HAM पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय दिया गया है. 79 साल के मांझी मोदी सरकार 3.0 में के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं. शोभा करंदलाजे राज्य मंत्री बनाई गई हैं. निर्मला सीतारमण एक बार फिर से वित्त मंत्री बनाई गई हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

किरेन रिजिजू संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री
किरेन रिजिजू संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हैं. वहीं, सुरेश गोपी और राव इंद्रजीत सिंह को संस्कृति व पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है. मनसुख मांडविया को श्रम और रोजगार मंत्री बनाया गया है. मांडविया के पास खेल और युवा मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी रहेगी.

कौन हैं स्मृति इरानी समेत वे 37, जिन्हें मोदी की नई 'टीम 72' में नहीं मिली जगह

अन्नपूर्णा देवी को मिला महिला और बाल विकास मंत्रालय
मोदी 3.0 में अन्नपूर्णा देवी यादव को महिला और बाल विकास मंत्री बनाया गया है. अब तक स्मृति ईरानी इस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. स्मृति अमेठी में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से चुनाव हार गई हैं.

रविवार को नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली. ऐसा करने वाले मोदी नेहरू के बाद दूसरे नेता हैं. मोदी के साथ-साथ 71 मंत्रियों ने भी शपथ ली. इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं. आइए जानते हैं मोदी 3.0 में किसे कौन सी जिम्मेदारी:-

मोदी 3.0 में कैबिनेट मंत्री

1.  राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय
2. अमित शाह- गृह मंत्रालय, सहकारिता मंत्रालय
3. नितिन जयराम गडकरी- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
4. जगत प्रकाश नड्डा- स्वास्थ्य मंत्रालय, केमिकल फर्टिलाइजर मंत्रालय
5. शिवराज सिंह चौहान- कृषि और परिवार कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्रालय
6. निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्रालय, कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय
7. एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय
8. मनोहर लाल खट्टर- ऊर्जा, आवास और शहरी मामले
9. एचडी कुमारस्वामी - भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्रालय
10. पीयूष गोयल- वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
11. धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्री
12. जीतन राम मांझी- MSME मंत्रालय
13. राजीव रंजन सिंह (लल्लन सिंह)- पंचायती राज, मछली, पशुपालन और डेयरी
14. सर्बानंद सोनोवाल - बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग
15.वीरेंद्र कुमार - सामाजिक न्याय व अधिकारिता 
16.राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन
17.प्रह्लाद जोशी - उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण; और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा
18.जुएल ओरांव - जनजातीय मामले
19.गिरीराज सिंह- कपड़ा मंत्रालय
20.अश्विन वैष्णव - रेल; सूचना एवं प्रसारण; और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी
21.ज्योतिरादित्य सिंधिया -संचार; और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास
22.भूपेंद्र यादव - पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
23.गजेंद्र सिंह शेखावत- संस्कृति; और पर्यटन
24.अन्नूपूर्णा देवी- महिला एवं बाल विकास
25.किरेन रिजिजू - संसदीय कार्य; और अल्पसंख्यक मामले
26.हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस
27.मनसुख मांडविया- श्रम और रोजगार; और युवा मामले और खेल
28.जी किशन रेड्डी - कोयला; और खनन
29.चिराग पासवन- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
30.सीआर पाटिल- जल शक्ति


  मोदी 3.0 के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1. राव इंद्रजीत सिंह- योजना, सांख्यकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन और संस्कृति
2. डॉ. जितेंद्र सिंह-  प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान, कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन
3.अर्जुन राम मेघवाल- कानून और न्याय संसदीय कार्य
4. प्रतापराव जाधव (शिवसेना शिंदे गुट)- स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और आयुष
5. जयंत चौधरी (RLD)- शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता.

 मोदी 3.0 के राज्य मंत्री 
1. जितिन प्रसाद- वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
2. श्रीपद येसो नाइक- ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री, नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री
3. पंकज चौधरी- वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
4. कृष्ण पाल- सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
5. रामदास अठावले-  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
6. रामनाथ ठाकुर- कृषि और किसान कल्याण
7. नित्यानंद राय -गृह
8.अनुप्रिया पटेल- स्वास्थ्य व परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक
9. वी सोमन्ना- जल शक्ति, रेलवे
10. पेम्मासानी चंद्रशेखर- ग्रामीण विकास और संचार
11. एसपी सिंह बघेल- मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और पंचायती राज
12. शोभा करांदलाजे- MSME, श्रम और रोजगार 
13. कीर्तिवर्धन सिंह- पर्यावरण, विदेश
14. बीएल वर्मा-  उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण
15. शांतनु ठाकुर- पोर्ट्स एंड शिपिंग
16. सुरेश गोपी- पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस
17. एल मुरुगन- सूचना प्रसारण, संसदीय कार्य
18. अजय टम्टा- सड़क परिवहन
19. बंदी संजय कुमार- गृह
20. कमलेश पासवान- ग्रामीण विकास
21. भगीरथ चौधरी- कृषि व किसान कल्याण
22. सतीश चंद्र दुबे- कोयला, खनन
23. संजय सेठ- रक्षा
24. नवनीत सिंह बिट्टू- खाद्य प्रसंस्करण और रेलवे
25. दुर्गादास उइके- जनजातीय
26. खक्षा खडसे- युवा व खेल
27. सुकांत मजूमदार- शिक्षा और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास
28. सावित्री ठाकुर- महिला और बाल कल्याण
29. तोखन साहू- आवास और शहरी मामले
30.राजभूषण चौधरी- जल शक्ति
31.भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा- भारी उद्योग और इस्पात
32. हर्ष मल्होत्रा- कॉर्पोरेट अफेयर्स, सड़क परिवहन
33.नीमूबेन बमभानिया- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण
34.मुरलीधर मोहोल- सहकारिता और नागरिक उड्डयन
35. जॉर्ज कुरियन- अल्पसंख्य और फिशरीज, पशुपालन और डेयरी.
36. पबित्रा मार्गरिटा- विदेश और कपड़ा. 

मोदी 3.0 में किस सहयोगी पार्टी को मिला कौनसा मंत्रालय? देखें पूरी लिस्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
केन्‍या हिंसा : राष्‍ट्रपति रुटो का सख्‍त रुख अपनाने का ऐलान, भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
अमित शाह को गृह, गडकरी को ट्रांसपोर्ट और राजनाथ को रक्षा : मोदी 3.0 में किसे कौनसी मिनिस्ट्री
"सबसे बड़ा पीड़ित कोई और नहीं, बल्कि दिल्ली का सामान्य निवासी" : दिल्ली में जल संकट पर एलजी 
Next Article
"सबसे बड़ा पीड़ित कोई और नहीं, बल्कि दिल्ली का सामान्य निवासी" : दिल्ली में जल संकट पर एलजी 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;