प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) भारतीय बैंकों के साथ धोखाधड़ी के आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के करीब 1350 करोड़ रुपये लागत के 2300 किलो पॉलिश डायमंड, हीरे और ज्वैलरी को भारत लेकर आया है. नीरव और मेहुल ने कथित तौर पर जांच के दौरान इस ज्वैलरी को हांगकांग भेज दिया गया था, जहां से इन्हें देश लाया गया है. जांचकर्ताओं के अनुसार, ईडी ने नीरव और उनके अंकल मेहुल चौकेसी की फर्म के नियंत्रण वाले आभूषणों और रत्नों के करीब 108 पैकेटों को हांगकांग से भारत लाने में सफलता हासिल की है. ये दोनों इन खेपों को 2018 में हांगकांग से दुबई ले जाने की योजना बना रहे थे. इन ज्वैलरी में पॉलिश किए हुए हीरे, मोती और चांदी के आभूषण शामिल हैं. जांचकर्ताओं का कहना है कि पूरे शिपमेंट का मूल्य लगभग 1,350 करोड़ रुपये है और इसका वजन 2,340 किलोग्राम है.
खुफिया एजेंसियों की ओर से सुराग मिलने के बाद ईडी ने भारत को आभूषण भेजने के लिए हांगकांग को राजी करने का प्रयास शुरू किया ताकि इसे आधिकारिक तौर पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) लोन घोटाला मामले में जब्त किया जा सके. अधिकारियों के मुताबिक, 'पैकेज' को मुंबई लाया गया हैण्अधिकारियों ने कहा कि 108 उपहारों (consignments) में से 32 नीरव मोदी के हैं जबकि 76 मेहुल चोकसी के हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
गौरतलब है कि 48 वर्षीय नीरव मोदी, और 60 वर्षीय मेहुल चोकसी भारत में बैकों के साथ धोखाधड़ी से जुड़े हए हैं. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा जांच शुरू करने से पहले 2018 में दोनों भारत से भाग गए थे. ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (Prevention of Money Laundering Act) के तहत दोनों कारोबारियों की जांच की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं