विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2020

ISI एजेंट मामले में NIA ने उत्तर प्रदेश में चलाया सर्च ऑपरेशन, दो घरों की ली तलाशी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार को उत्तर प्रदेश में एक ISI एजेंट के दो घरों की तलाशी ली.

ISI एजेंट मामले में NIA ने उत्तर प्रदेश में चलाया सर्च ऑपरेशन, दो घरों की ली तलाशी
तलाशी के दौरान एक मोबाइल फोन और कुछ अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार को उत्तर प्रदेश में एक ISI एजेंट के दो घरों की तलाशी ली. NIA के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस एजेंट को कथित तौर पर संवेदनशील और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की तस्वीरें और सुरक्षा बलों की आवाजाही से संबंधित सूचनाएं पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी के अपने संदिग्ध ‘हैंडलर्स' को भेजने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. 

अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद राशिद के उत्तर प्रदेश स्थित चंदौली और वाराणसी के घरों की तलाशी ली गई. उन्होंने कहा कि राशिद को 19 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था, अधिकारी ने कहा कि तलाशी के दौरान एक मोबाइल फोन और कुछ अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं. 

Video: NIA करेगी भीमा कोरेगांव की जांच, महाराष्ट्र सरकार ने जताया एतराज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NIA, ISI Agent Case, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com