विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2025

NDTV Exclusive: 120 पुलिसवाले, नाम दिया 'ऑपरेशन हनीमून', सोनम तक ऐसे पहुंची मेघालय पुलिस

मेघालय पुलिस ने इस केस को ‘ऑपरेशन हनीमून’ नाम दिया, क्योंकि यह हत्या उस हनीमून ट्रिप के दौरान हुई, जो सोनम ने खुद प्लान की थी.

NDTV Exclusive: 120 पुलिसवाले, नाम दिया 'ऑपरेशन हनीमून', सोनम तक ऐसे पहुंची मेघालय पुलिस
शिलॉन्ग:

राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं. यह घटना अब एक सुनियोजित और बेहद चौंकाने वाली सुपारी किलिंग बन चुकी है, जिसकी परतें मेघालय पुलिस ने ‘ऑपरेशन हनीमून' के तहत खोलीं. हत्या की स्क्रिप्ट शादी के महज़ 10 दिन बाद ही लिख दी गई थी. हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी कोई और नहीं बल्कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी खुद है, जिसे लेकर पुलिस ने कई पुख्ता सबूत और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. 

पूरे ऑपरेशन की पटकथा

मेघालय पुलिस ने इस केस को ‘ऑपरेशन हनीमून' नाम दिया, क्योंकि यह हत्या उस हनीमून ट्रिप के दौरान हुई, जो सोनम ने खुद प्लान की थी. पुलिस की कोर टीम में 20 विशेषज्ञ अफसर और कुल 120 पुलिसकर्मी शामिल थे. 7 जून को एक साथ सभी संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई और केस को ब्रेक कर दिया गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

हत्यारों से सोनम की थी नजदीकी

पुलिस जांच में यह साफ हुआ कि सोनम की 3 मुख्य आरोपियों से पहले से जान-पहचान थी, और वह वारदात से 10 किलोमीटर पहले उन तीनों के साथ देखी गई थी.  सोनम और आरोपी आसपास होटल में रुके थे.करीब 42 सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे. स्कूटी वाले से आने जाने का पैटर्न मिला करीब 42 सीसीटीवी फुटेज मिले. आरोपियों के मुताबिक सोनम ने उन्हें कहा कि हिट करो.

ट्रैवल डायरी बनी सुराग:

  • 21 मई: सभी आरोपी गुवाहाटी पहुंचे.
  • 22 मई: आरोपी शिलॉन्ग पहुंचे.
  • 23 मई: वारदात को अंजाम दिया.
  • सोनम 23 मई को गुवाहाटी से इंदौर के लिए निकली. 
  • 25 को सोनम इंदौर पहुंची वो वहां राज से मिली.
  • राज ने उसे एक दिन इंदौर में  किराए के कमरे में रुकवाया.

आरोपियों ने जांच को भटकाने की कोशिश की 

पुलिस को 3 और 4 जून को ही पता चल गया था कि सोनम हत्या में शामिल है.  आकाश की शर्ट खून से सनी हुई मौका ए वारदात में मिली. सोनम ने अपना रेनकोट आकाश को दिया, जो मौका ए वारदात से 6 किलोमीटर दूर मिला. ये जांच के भटकाने के लिए किया गया था. 

आनंद कुर्मी जब पकड़ा गया तो उसने वही कपड़े पहन रखे थे जो घटना के समय पहने थे. हत्या के बाद सभी 11 किलोमीटर दूर जाकर मिले.हत्या के पीछे की वजह राजा रघुवंशी को रास्ते से हटाना और राज के साथ सोनम को रहना था.

पुलिस को क्या-क्या मिले फॉरेंसिक सुराग

  • मौके से आकाश की खून से सनी शर्ट बरामद हुई. 
  • सोनम का दिया गया रेनकोट 6 किमी दूर मिला. 
  • आनंद कुर्मी वही कपड़े पहने पकड़ा गया, जो हत्या के वक्त उसके शरीर पर थे. 
  • सभी आरोपी हत्या के बाद 11 किमी दूर एक जगह इकट्ठा हुए.

हथियार की कहानी

हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार गुवाहाटी के एक होटल के बाहर की दुकान से खरीदा गया.  आरोपियों ने ट्रेन से गुवाहाटी तक सफर किया. सोनम का मकसद सिर्फ एक था हत्या. 

फोटो ने खोली पोल

सोनम और राजा के हनीमून ट्रिप के दौरान एक भी फोटो नहीं लिया गया, न सोशल मीडिया पर कोई अपडेट दिया गया यहीं से पुलिस को शक हुआ. 

पोस्ट जिसने खड़ा किया संदेह

हत्या के महज़ 15 मिनट बाद राजा के अकाउंट से एक पोस्ट किया गया  “सात जन्मों का साथ है” यह पोस्ट सोनम ने खुद किया था, जो उसे शक के घेरे में लाया.

ये भी पढ़ें- : 'बेवफा' सोनम और हनी 'खून' का टिकट... वे 5 खुलासे जिन पर यकीन करना मुश्किल

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Associate Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Raghuvanshi Murder, Sonam Raghuvanshi, Operation Honeymoon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com