विज्ञापन

इस बार वाराणसी में सजेगा एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच, नमो घाट पर 29-30 नबंवर को लगेगा सितारों का जमघट

एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच का आयोजन इस बार दुनिया के प्राचीन शहरों में से एक काशी में 29-30 नवंबर को किया जाएगा. इसे 'जश्न बनारसिया' नाम दिया गया है. इस संगीत और साहित्य की दुनिया के बड़े सितारे रोशन करेंगे.

नई दिल्ली:

एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच का आयोजन उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी मानी जाने वाले वाराणसी में 29-30 नवंबर को किया जाएगा.इसे जश्न बनारसिया नाम दिया गया है. एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच रचनात्मकता, संस्कृति और संवाद का एक अनूठा मंच है. इस मंच कलाकारों, क्रिएटर्स, विचारकों और संस्कृति से जुड़ी विशिष्ट आवाजों को अपनी बात रखने का मौका मिलता है. इस बार वाराणसी में हो रहे दो दिन के इस आयोजन में कई बड़े लेखक, कवि, साहित्याकर और गीतकार शामिल होंगे. इस दौरान कलाकार लाइव परफार्मेंस भी देंगे. 

इस बार आएंगे कौन कौन से कलाकार और विचारक

इस बार के आयोजन में गायक कैलाश खेर, पटकथा लेखक अक्षत गुप्ता, संगीतकार काव्यराग, लेखक व्योमेश शुक्ला और प्रो. बद्री नारायण तिवारी. हास्य कवि सर्वेश अस्थाना और गायक डॉ. राजेश्वर आचार्य भाग लेंगे. कैलाश खेर का बैंड कैलाशा इस आयोजन में अपनी लाइव प्रस्तुती देगा तो चिन्मय त्रिपाठी और जोएल मुखर्जी काशी में काव्यराग की महफिल सजाएंगे. वहीं तो लेखक व्योमेश शुक्ला बनारस की समृद्ध साहित्यिक विरासत, शब्दों की ताकत और उन कहानियों पर चर्चा करेंगे जो इस शहर की सांस्कृतिक पहचान को जीवित रखते हैं. इसके अलावा भी बहुत कुछ होगा.

काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उसकी शाश्वत परंपराओं से प्रेरित एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच सार्थक संवाद, कलात्मक अभिव्यक्ति और रचनात्मक आदान-प्रदान को एक साझा अवसर प्रदान करेगा. यह मंच उन लोगों और विचारों का उत्सव है, जो भारत के रचनात्मक परिदृश्य को नई दिशा दे रहे हैं. वाराणसी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में सजा यह आयोजन परंपरा और आधुनिक अभिव्यक्ति का संगम होगा.इसमें रचनात्मकता को एक नई आवाज मिलेगी.

इस बार एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच का आयोजन वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित किया जाएगा. इस बार के आयोजन में सीआईआई बनारस बिएनाले भी सहयोग देगा. 

ये भी पढ़ें: अमेरिका में अपनी जड़ें नहीं भूले बिहारी, यूट्यूबर ने दिखाई छठ पर्व की तैयारी, लोग बोले- अगली बार चप्पल उतारना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV, Ndtv Creators Manch 2026, Varansi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com