दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 इलाके में 30 साल की महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की है. महिला रक्षा मंत्रालय में ASO के पद पर तैनात थी.
इस मामले पर नाजिया खानम के चचेरे भाई अजमल खान से NDTV ने बात की जो भोपाल से दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल पहुंचे थे, जहां नाजिया का पोस्ट मार्टम किया गया.
अजमल का कहना है कि नाजिया खानम आत्महत्या करने वाली लड़की नहीं थी, मजबूत लड़की थी. जब ऑफिसर लड़की की FIR के लिए इतनी संघर्ष तो आम आदमी का क्या होगा? नाजिया की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है. हमें पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं और आगे भी कुछ होगा, ऐसा नहीं लगता.
अजमल ने आगे कहा कि नाजिया के पति आजम के परिवार के लोग पुलिस में हैं और वो प्रेशराइज कर रहे हैं.आजम के पिता पुलिस से रिटायर्ड हैं, भाई पुलिस में हैं और उनकी तरफ से दबाव बनाया जा रहा. हमारे साथ पीड़ित नहीं आरोपी की तरह व्यवहार हो रहा. घटना के बारे में पता चलते ही नाजिया की मां बेहोश हो गयी. दिल्ली पुलिस ने जल्दबाजी में गुमराह करके नाजिया के पिता से बयान दिलवाया.
अजमल के मुताबिक नाजिया अपनी मां से सारी बातें बताती थी, चूंकि शादी नयी थी और शादी खराब ना हो, इस वजह से किसी को कुछ नहीं बताया गया. शादी अरेंज मैरिज थी और 20-25 लाख खर्च हुआ था. नाजिया 3 महीने की प्रेग्नेंट थी. वो रोज डायरी लिखती थी. पुलिस को क्राइम सीन के बारे में जानकारी नहीं.
अजमल ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि हमारी सरकार से अपील है कि CBI जांच हो. पुलिस से पहले दिन से बोल रहे कि हमें मिलवा दो लेकिन आज शिनाख्त करने के लिए दिखाया गया है.तीन दिन संघर्ष करके FIR हुई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं