- कश्मीर में 'खामोश' भरे माहौल में मन रही ईद
- 'श्रीनगर की ज्यादातर बड़ी मस्जिदों में नमाज की इजाजत नहीं'
- पुलिस ने ट्वीट कर कहा- ईद की नमाज़ शांतिपूर्ण रही
आज ईद-उल-अजहा (Eid Ul Adha) है. देशभर में ईद मनाई जा रही हैं. लोग नमाज अदा रहे हैं और एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां दे रहे हैं. उधर, ईद के मौके पर घाटी में सुरक्षाबल पूरी तरह मुस्तैद हैं. जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में सड़कें सोमवार को सुनसान दिखीं, क्योंकि श्रीनगर में कड़ी सुरक्षा प्रतिबंधों के तहत ईद-अल-अजहा मनाया जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार श्रीनगर की अधिकांश बड़ी मस्जिदों में ईद के नमाज की अनुमति नहीं दी गई. सरकार की तरफ से शेयर की गई तस्वीरों के अनुसार, श्रीनगर की छोटी-छोटी मस्जिदों में ईद की नमाज आयोजित की गई. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट किया कि ईद की नमाज़ शांतिपूर्ण रही.
#Eid #prayers concluded #peacefully in various parts of the #valley. No untoward incident reported so far. @JmuKmrPolice @diprjk @PIBHomeAffairs
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) August 12, 2019
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उधर, नमाज के बाद मिठाई बांटते हुए लोगों की फोटो शेयर करते हुए गृह मंत्रालय की प्रवक्ता वसुधा गुप्ता ने ट्वीट किया, 'अनंतनाग, बारामुला, बडगाम, बांदीपोर के सभी स्थानीय मस्जिदों में ईद की नमाज बिना किसी अप्रीय घटना के अदा की गई. पुराने शहर बारामुल्ला के जामिया मस्जिद में लगभग 10,000 लोगों ने नमाज अदा की.
बता दें कि सरकार की तरफ से जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के बाद से ही राज्य के बड़े हिस्से में पिछले हफ्ते से सिक्योरिटी लॉकडाउन है. अब जम्मू कश्मीर और लद्दाख दो केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाएंगे.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों की दी ईद की शुभकामनाएं
सुरक्षा प्रतिबंध वापस होने से पहले श्रीनगर में रविवार को लोग ईद की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में घरों निकले थे. इससे पहले योजना आयोग के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने बताया कि, 'लोगों ने बड़ी तादात में ईद के लिए खरीदारी की. बड़ी संख्या में लोग घरों से निकले थे. हम ऐसे लोगों को सुविधा देने की कोशिश कर रहे हैं जो अपने लोगों से मिलने के लिए श्रीनगर जाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि लोगों के लिए परिवहन की सुविधा की व्यवस्था की जा रही है.
ईद पर आजम खान ने लिखा रामपुरवासियों को लिखा भावुक पत्र, कहा- आसमान छूती हुई मजबूत शमां...
वहीं, सूत्रों ने बताया कि इसके बाद पुलिस वाहनों को लाउडस्पीकरों पर घोषणाएं करते देखा गया और लोगों को अपने घरों में लौटने के लिए कहा गया. साथ ही दुकानदारों से भी दुकानों को बंद करने की अपील की गई. बता दें कि कश्मीर घाटी में हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और फोन और इंटरनेट सेवाएं अभी भी बहाल नहीं की गई हैं.
अधिकारियों ने बताया कि ईद को ध्यान में रखते हुए श्रीनगर शहर में छह मंडी/बाजार बनाए गए थे और लोगों के लिए 2.5 लाख भेड़ें उपलब्ध कराई गईं थीं. लोगों के घरों तक सब्जियां, गैस सिलिंडर, मुर्गे-मुर्गियां और अंडे आदि पहुंचाने के लिए वाहनों का इंतजाम किया गया था.
VIDEO: कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में शांति, ईद के लिए खास इंतजाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं