विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2015

मुंबई में मुस्लिम छात्रा ने जीती भगवत् गीता प्रतियोगिता

मुंबई में मुस्लिम छात्रा ने जीती भगवत् गीता प्रतियोगिता
मुंबई:

मुंबई से सटे मीरा रोड की एक मुस्लिम लड़की ने भगवत् गीता प्रतियोगिता जीत कर सबको हैरान कर दिया है। धर्मनिरपेक्षता की मिसाल बनी इस बालिका का नाम है, मरियम सिद्धिकी।

12 साल की मरियम कॉस्मापॉलिटन हाई स्कूल की  छठी कक्षा में पढ़ती है। मरियम ने इस्कॉन द्वारा आयोजित गीता चैंपियन लीग में पहला स्थान पाया है। 100 अंकों की इस प्रतियोगिता में 3000 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।

प्रतियोगिता के एक महीना पहले तैयारी करने के लिए इस्कॉन ने सभी प्रतियोगियों को पढ़ने के लिए जरूरी किताबें दी थी। उसी के आधार पर तैयारी कर मरियम ने परीक्षा दी और पहला स्थान प्राप्त किया।

जनवरी में आयोजित गीता चैंपियन लीग का परिणाम पिछले महीने 15 मार्च को घोषित हुआ। मरियम के जीतने की खबर से घरवाले भी बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों को अलग-अलग मजहब की जानकारी मिलती है और सबसे बड़ी बात यह कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं, यह पता चलता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
एयर इंडिया ने बताया, लंदन जा रहे विमान की क्यों करनी पड़ी कोपेनहेगन में इमरजेंसी लैंडिंग
मुंबई में मुस्लिम छात्रा ने जीती भगवत् गीता प्रतियोगिता
अरविंद केजरीवाल कब करेंगे आवास खाली? जानिए AAP ने क्या बताया
Next Article
अरविंद केजरीवाल कब करेंगे आवास खाली? जानिए AAP ने क्या बताया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com