विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Dec 05, 2019

Gita Jayanti 2019: गीता के इन उपदेशों पर चलकर आप भी पा सकते हैं सफलता

Gita Jayanti 2019: श्रीमद भगवद गीता में कही बातों को लागू कर आप अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं.

Gita Jayanti 2019: गीता के इन उपदेशों पर चलकर आप भी पा सकते हैं सफलता
भगवान श्रीकृष्ण
नई दिल्‍ली:

गीता जयंती (Gita Jayanti 2019) आज है. मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को गीता जयंती (Gita Jayanti) के रूप में मनाया जाता है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण (Bhagwan Krishna) ने अर्जुन को जीवन का सार समझाने के लिए गीता का उपदेश दिया था. देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के कई लोग आज भी गीता के उपदेशों पर चल रहे हैं. लोग श्रीमद भगवद गीता (Bhagavad Gita) में लिखे श्लोकों का पाठ करते हैं. लोगों का मानना है कि गीता में लिखे श्लोक किसी के जीवन में कई अहम बदलाव ला सकते हैं.

खास तौर पर अगर आप करियर, नौकरी या किसी भी व्यवसाय में मिल रही विफलता को लेकर चिंतित हैं तो आपकी यह चिंता श्रीमद भगवद गीता दूर कर सकती है. अगर आप श्रीमद भगवद गीता में कही बातों को अपने जीवन में लागू करेंगे तो सफलता आपसे दूर नहीं रहेगी. आइये जानते हैं भगवद् गीता में लिखे उन 5 उपदेशों के बारे में जो आपको करियर में जरूर सक्‍सेस दिलाएंगे:
 

गीता के उपदेश


- ''जो ज्ञानी व्यक्ति ज्ञान और कर्म को एक रूप में देखता है, उसी का नजरिया सही है.''
- 'जीवन में कोई भी काम करने से पहले खुद का आकलन करना बहुत जरूरी होता है. साथ ही अगर किसी काम को करते समय अनुशासित नहीं रहते हो तो कोई काम ठीक से नहीं होता है.''
- ''जो मन को नियंत्रित नहीं करते उनके लिए वह शत्रु के समान कार्य करता है.''
- ''कोई भी काम करने से पहले खुद पर विश्वास करो. व्यक्ति अपने विश्वास से निर्मित होता है. जो जैसा विश्वास करता है वैसा ही बन जाता है''
- ''व्यक्ति जो चाहे बन सकता है, यदि वह विश्वास के साथ इच्छित वस्तु पर लगातार चिंतन करे.''

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
NEET UG Result 2024: नीट परीक्षा का संशोधित रिजल्ट घोषित, नीट फाइनल रिजल्ट और स्कोरकार्ड यहां, Direct Link
Gita Jayanti 2019: गीता के इन उपदेशों पर चलकर आप भी पा सकते हैं सफलता
NEET 2024 Counselling पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, स्टूडेंट बिना किसी कंफ्यूजन के नीट यूजी की काउंसलिंग में शामिल हों
Next Article
NEET 2024 Counselling पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, स्टूडेंट बिना किसी कंफ्यूजन के नीट यूजी की काउंसलिंग में शामिल हों
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;