विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2019

महाराष्ट्र: BJP नेता देवेंद्र फडणवीस ने दोबारा ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, NCP नेता अजित पवार बने डिप्टी सीएम

महाराष्ट्र में जारी उठापटक के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने दोबारा सीएम पद की शपथ ली है. वहीं, एनसीपी नेता अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है.

Also Read in
  • महाराष्ट्र में रातोंरात हुआ बड़ा उलटफेर
  • बीजेपी-एनसीपी के बीच गठबंधन
  • फडणवीस ने दोबारा ली सीएम पद की शपथ
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र (Maharashtra) में जारी उठापटक के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने दोबारा सीएम पद की शपथ ली है. वहीं, एनसीपी नेता अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है. सुबह करीब आठ बजे राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दोनों नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. आपको बता दें कि आज सुबह तक महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने की बात कही जा रही थी. तीनों दल उद्धव ठाकरे को सीएम बनाने पर सहमत भी हो गए थे और चर्चा थी कि आज औपचारिक तौर पर वे राज्यपाल से मिलकर दावा पेश करते, लेकिन इसी बीच बड़ा उलटफेर हो गया.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- जब तुम्हारे परनाना देश से गरीबी दूर करने की बात...

सीएम पद की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा ''लोगों ने हमें एक स्पष्ट जनादेश दिया था. राज्य में एक स्थिर सरकार की जरूरत है, किसी खिचड़ी सरकार की नहीं. इसीलिये बीजेपी और एनसीपी साथ आए हैं. हम राज्य को एक स्थिर सरकार देंगे. जरूरत पड़ी तो विधानसभा में बहुमत भी साबित करेंगे.'' महाराष्ट्र में अचानक बड़ा उलटफेर होने के बाद जहां सियासी गलियारों में तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं. वहीं, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने ट्वीट कर कहा, 'देवेंद्र फडणवीस जी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और श्री अजित पवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई. मुझे विश्वास है कि यह सरकार महाराष्ट्र के विकास और कल्याण के प्रति निरंतर कटिबद्ध रहेगी और प्रदेश में प्रगति के नये मापदंड स्थापित करेगी.' 

अजित पवार के बीजेपी के साथ सरकार बनाने के फैसले पर NCP प्रमुख शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया

क्या है दलगत स्थिति?
आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे और 24 अक्टूबर को परिणाम आए थे. चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं. किसी भी पार्टी या गठबंधन के सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करने के बाद 12 नवंबर को  राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था.

पीएम मोदी ने दी बधाई : 
महाराष्ट्र में अचानक बड़ा उलटफेर होने के बाद जहां सियासी गलियारों में तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं. तो दूसरी तरफ,  देवेंद्र फडणवीस के सीएम पद की शपथ लेने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई भी दे दी है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'देवेंद्र फडणवीस जी के महाराष्ट्र सीएम और अजीत पवार जी के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने पर बधाई. मुझे विश्वास है कि वे महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगन से काम करेंगे.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Devendra Fadnavis, Devendra Fadnavis News, Maharashtra News, Maharashtra News In Hindi, BJP, Ajit Pawar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com