रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर के बाहर विस्फोटक से भरी मिली लावारिस स्कोर्पियो कार के मालिक मनसुख हिरेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद महाराष्ट्र की राजनीति भी गरमा गई है. विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में जांच पर सवाल उठाए हैं तो राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Home Minister Anil Deshmukh) ने कहा कि इसकी जांच मुंबई ATS करेगी.
मनसुख हिरेन ने मुंबई पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उनकी कार को चोरी कर उसका इस्तेमाल विस्फोटक रखने के लिए किया गया था. इस मामले में वो गवाह भी थे.वहीं विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने सरकार को घेरने की कोशिश की. फडणवीस ने मामले की जांच कर रहे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वज़े और मनसुख हिरेन के बीच में पहले से बातचीत होने का आरोप लगाया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फडणवीस ने प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा, मैंने सारी जानकारी विधानसभा में रखी लेकिन गृह मंत्री मुद्दे को भटकाने की कोशिश करते नज़र आए. वो किसको बचा रहे हैं. आज बॉडी मिली है और सवाल उठाने पर गृह मंत्री ने इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की गई. दाल में कुछ काला है. जिस तरह बातचीत की चर्चा सामने आई है तो इसके बाद वज़े यह नहीं कह सकते कि वो उन्हें नहीं जानते हैं.
वहीं शिवसेना के विधानपरिषद सदस्य अनिल परब (Anil Parab) ने कहा कि 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर के पास जो विस्फोटक मिले थे, उसकी जांच की जा रही है. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) इस मामले की जांच कर रही है. जिस व्यक्ति मनसुख हिरन की स्कार्पियो थी, आज उसकी बॉडी मिली है. इस मामले की भी जांच जारी है.
परब के मुताबिक, विपक्ष कह रहा है कि उन्होंने हिरन की सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन 2 घंटे बाद ही उनकी लाश मिली है. यानी NIA को जांच सौंपने की बात की जा रही है.विपक्ष से सवाल है कि क्या मुंबई पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं है क्या? 5 साल उन्होंने मुंबई पुलिस के साथ काम किया है, वो गृह मंत्री थे. जो कुछ सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
मृतक के शरीर पर कोई निशान नहीं मिला है, लेकिन इसके बावजूद गृह मंत्री ने विपक्ष से अपील की है कि अगर किसी के पास कोई जानकारी हो तो वो जांच एजेंसी को दी जाए. परब ने पूछा कि विपक्ष को सचिन वझे पर क्या गुस्सा है, यह पता नहीं.अलग-अलग एजेंसी इस मामले की पहले से जांच कर रही है, इसमें NIA भी शामिल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं