Khandwa Poisonous Gas: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां गुरुवार को कुएं की सफाई करने उतरे 8 लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई. बताया गया कि गणगौर उत्सव के दौरान यह हादसा हुआ. जिससे इलाके में मातम फैल गई. दरअसल गणगौर मैया के विसर्जन के लिए लोग कुएं की सफाई करने उतरे थे. लेकिन नीचे जाने के बाद जहरीली गैस की चपेट में आकर एक-एक कर आठ लोगों की मौत हो गई.
खंडवा के छैगांव माखन तहसील के कोंडावत गांव की घटना
हादसा खंडवा जिले के छैगांव माखन तहसील के कोंडावत गांव में हुआ. स्थानीय लोगों ने बताया कि कुएं की सफाई के लिए पहले एक व्यक्ति नीचे उतरा था. इसके बाद वह बाहर नहीं निकला. लोगों ने जब आवाज लगाई तो कुछ भी सुनाई नहीं दिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके बाद नीचे गए लोगों का हाल जानने के लिए एक-एक कर सात और लोग उतरे. लेकिन कुएं की तलहटी में फैले जहरीली गैस और दलदल होने के चलते सभी फंस गए और दम घुटने से आठों व्यक्तियों की मौत हो गई.

क्रेन की मदद से निकाले सभी शव
कुएं में गए 8 लोगों के बाहर नहीं आने पर स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. फिर छैगांव माखन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, इसके बाद एंबुलेंस और क्रेन भी घटनास्थल पर आई. जिला प्रशासन और खंडवा एसडीएम बजरंग बहादुर भी पहुंच गए. जिसके बाद एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने क्रेन के जरिये कुएं से सभी के शव निकाले.

खंडवा में कुएं की सफाई के दौरान गैस की चपेट में आने से इन 8 लोगों की मौत हुई.
1. मोहन पिता मंसाराम (पूर्व सरपंच) – उम्र 55 वर्ष
2. अनिल पिता आत्माराम पटेल – उम्र 30 वर्ष
3. शरण पिता सुखराम – उम्र 30 वर्ष
4. अर्जुन पिता गोविन्द – उम्र 35 वर्ष
5. गजानंद पिता गोपाल – उम्र 25 वर्ष
6. बलिराम पिता आशाराम – उम्र 36 वर्ष
7. राकेश पिता हरी – उम्र 22 वर्ष
8. अजय पिता मोहन – उम्र 25 वर्ष
CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान
हादसे पर एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, खंडवा के छैगांव माखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई के लिए उतरे एक व्यक्ति के दलदल में फंसने पर बचाने के प्रयास में एक के बाद एक कुएं में उतरे अन्य सात व्यक्ति भी अंदर फंस गए. कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण सभी आठ व्यक्तियों के काल कवलित होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है.
खंडवा जिले अंतर्गत छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई हेतु उतरे एक व्यक्ति के दलदल में फंसने पर बचाने के प्रयास में एक के बाद एक कुएं में उतरे अन्य सात व्यक्ति भी अंदर फंस गए, कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 3, 2025
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस, प्रशासन, होम गार्ड्स एवं एसडीईआरएफ की टीम द्वारा जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. दुःख की इस घड़ी में सभी शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी शोक संवेदनाएं हैं. सभी मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं