चेन्नई: भारत में ब्रिटिश लक्जरी वाहन विनिर्माता रॉल्स-रॉयस की कारें खरीदने वाले अधिकतर ग्राहक करीब 45 वर्ष की आयु के बेहद अमीर लोग हैं. कंपनी के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. रॉल्स-रॉयस मोटर कार्स ने मंगलवार को अपना नया पूर्ण इलेक्ट्रिक वाहन ‘स्पेक्टर' दक्षिण भारतीय बाजार में पेश किया. इसकी चेन्नई में शोरूम कीमत 10 करोड़ रुपये है.
इस मौके पर स्पेक्टर मॉडल का ‘चार्टरेस' (हरा-पीला) रंग का खास संस्करण भी पेश किया गया. कंपनी के उत्पाद एवं क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक इवान कांग ने कहा कि रॉल्स-रॉयस कार खरीदने का विकल्प चुनने वाले ग्राहकों की औसत आयु स्पेक्टर श्रेणी वाली कार खरीदने वाले बेहद अमीर लोगों की औसत आयु के साथ घटकर 45 साल के करीब आ गई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि, कांग ने स्पेक्टर श्रेणी वाली कार को वर्ष 2023 में वैश्विक बाजार में पेश किए जाने के बाद से इसकी बुकिंग का कोई आंकड़ा देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि स्पेक्टर की ‘मजबूत मांग' रही है और इसकी आपूर्ति के लिए कारों की प्रतीक्षा अवधि एक वर्ष से अधिक होने की उम्मीद है.
उन्होंने कहा कि रॉल्स-रॉयस कारें विशेष रूप से तैयार की जाती हैं और कीमत ग्राहकों की पसंद पर निर्भर करती है. स्पेक्टर मॉडल की शुरुआती कीमत 7.50 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है. रॉल्स-रॉयस मोटर कार्स ने ‘स्पेक्टर' को भारतीय बाजार में पेश करने के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है. उसने वर्ष 2030 के अंत तक समूचे पोर्टफोलियो में कारों की इलेक्ट्रिक रेंज को शामिल करने की बात कही है.
ये भी पढे़ं:-
"ऐसी 'नक्सलवादी नीति'...": यात्रा में झड़प के बाद CM हिमंता सरमा की राहुल गांधी को चेतावनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं