विज्ञापन

मोहाली में IT कारोबारी के घर ईडी की रेड, अधिकारियों के देखते ही नौंवी मंजिल से फेंके गए नोटों से भरे बैग

पंजाब के मोहाली में ईडी की रेड के दौरान आईटी कारोबारी के घर से अधिकारियों को देखते ही नोटों से भरे बैग नीचे फेंक दिए गए.

मोहाली में IT कारोबारी के घर ईडी की रेड, अधिकारियों के देखते ही नौंवी मंजिल से फेंके गए नोटों से भरे बैग
Mohali ED Raid
मोहाली:

पंजाब के मोहाली में नितिन गोहल के घर में ईडी की रेड पड़ी है. इस दौरान जैसे ही अधिकारी मोहाली के खरार स्थित गोहल के फ्लैट के नौंवे फ्लोर पर पहुंचे उसके फ्लैट से कई बैग नीचे फेंक दिया. जब ईडी उसकी जांच करने पहुंची में उसे नोट भरे हुए थे. अब ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

बताया जा रहा कि मशहूर आईटी कारोबारी नितिन गोहल के फ्लैट नंबर 906 की तलाशी लेने ईडी के अधिकारी पहुंचे थे. लेकिन जैसे हरी अधिकारी फ्लैट में पहुंचे नकदी से भरे दो बैग फ्लैट के नीचे फेंक दिए गए. नोटों से भरे बैग से नोट निकल गए. सूत्रों ने बताया कि ईडी की छापेमारी में अलग-अलग जगहों से 55 लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं. अभी भी ईडी की छापेमारी जारी है. सूत्रों के मुताबिक ईडी पंजाब के सीएम के OSD राजबीर को पूछताछ के आने वाले दिनों में समन जारी कर सकती है.

ईडी ने खरार मोहाली के वेस्टर्न टावर में रेड मारे के दौरान कारोबारी के घर में कागजातों की जांच की. गोहल पर आरोप है कि वो कथित तौर पर एक बिल्डर की मदद कर रहा है. बिल्डर ग्रेटर मोहाली एरिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) की फीस का भुगतान नहीं कर पाया है. 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे बैग फ्लैट के नीचे फेंका गया उसमें से 500-500 रुपये के नोट चारों तरफ बिखर गए. हालांकि, बाद में तुरंत ईडी के अधिकारी नीचे आए और बैग को अपने कब्जे में ले लिया. सूत्रों ने बताया कि बैग से करीब 51 लाख रुपये बरामद हुए हैं. लेकिन ईडी ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. 

वीडियो में बैग पहले जमीन पर पड़ा दिख रहा है. फिर उसे खोलने के बाद उमसें नोट दिख रहे हैं. गौरतलब है कि ईडी पिछले कई दिनों से लगातार पंजाब में रेड मार रही है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com